{"_id":"5f9335aa8ebc3e9be91868f7","slug":"road-accident-city-office-news-ali2470457109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कंटेनर ने रौंदे राहगीर, दो की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कंटेनर ने रौंदे राहगीर, दो की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र अहमदपुर में ट्रक से एक्सीडेंट के बाद रोड पर लगाया जाम ।
- फोटो : CITY OFFICE
मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित गांव अहमदपुर के पास शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित कंटेनर ने कई राहगीर रौंद दिए। इस दुर्घटना में दूध विक्रेता सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। इस दौरान दो पशुओं की भी कंटेनर की चपेट में आने से जान गई है। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने जाम लगाने की कोशिश की। मगर पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि कंटेनर को चालक सहित पकड़कर थाने भेज दिया है।
वाकये के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक कंटेनर अलीगढ़ से मथुरा जा रहा था। जैसे ही कंटेनर गांव अहमदपुर के पास पहुंचा तो सामने से एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गया। इस दौरान एक बाइक सवार व एक साइकिल सवार को रौंदता हुआ एक शीशम के पेड़ से टकराकर चबूतरे पर चढ़ गया। इस दौरान सड़क सहारे बंधे दो पशु व कुछ राहगीर भी चपेट में आ गए, जबकि बाइक व साइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान सहारनपुर निवासी दूधिया 30 वर्षीय मोती सिंह पुत्र रामवीर के रूप में हुई। वह दूध डालकर शहर से लौट रहा था, जबकि साइकिल सवार सहारनपुर का ही 28 वर्षीय आशू था, जो गांव से आ रहा था। इस सूचना पर पहुंची पुलिस तीन घायलों व दोनों शवों को जिला अस्पताल लेकर गई। दोनों शव मोरचरी में रखवा दिए गए। वहीं घायल तरुण तोमर को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जबकि दो घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए गए।
इधर, इस हादसे की सूचना गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग पहले मौके पर आ गए। जहां उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने तत्काल कंटेनर व चालक को पकड़कर थाने भेजते हुए ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर पब्लिक वहां से शांत होकर जिला अस्पताल आ गई। देर रात जिला अस्पताल में कोहराम के हालात बने हुए थे।
विज्ञापन
- आसना चौकी क्षेत्र में कंटेनर की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर को चालक सहित पकड़ लिया गया है। - शुभम पटेल, एसपी ग्रामीण