{"_id":"5dbc85dd8ebc3e013202b77a","slug":"road-accident-aligarh-news-ali217679170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक टोल के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाप-बेटे को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मडराक टोल के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाप-बेटे को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन।
- फोटो : CITY OFFICE
मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को बाइक पर सवार बाप-बेटे को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल है। दुर्घटना के वक्त बाप अपनी बेटी के लिए लड़का देखकर लौट रहा था। खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सत्यप्रकाश (42) पुत्र ओमप्रकाश निवासी तेहरा, गंगीरी पेशे से मजदूर था। शुक्रवार को वह अपनी बड़ी बेटी के लिए रिश्तेदारों संग लड़का देखने हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र में गया था। वहां से सत्यप्रकाश अपने बेटे रिंकू के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। वह मडराक टोल से अलीगढ़ की ओर आगे निकले ही थे कि पीछे से आए एक तेज रफ्तार ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता पुत्र घायल हो गए।
साथ में अन्य बाइकों पर चल रहे रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर दबोच लिया। साथ ही थाना पुलिस को सूचना देकर पिता-पुत्र को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां शाम को सत्यप्रकाश की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों के मुताबिक सत्यप्रकाश चार बच्चों का पिता था। घटना के संबंध में थाना मडराक पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।