{"_id":"61a11f4ef3372b120f10805f","slug":"rld-leader-gave-tahrir-against-raghuraj-singh-city-office-news-ali279128480","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रालोद नेता ने रघुराज सिंह के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रालोद नेता ने रघुराज सिंह के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह के ‘मौका मिलेगा तो देश के सभी मदरसे बंद करा देंगे, क्योंकि वहां आतंकवादी पलते हैं’ के बयान पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बयानबाजी का सिलसिला जारी है।
युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव राजा भैया ने कोतवाली सिविल लाइंस में मदरसा बंद कराने के बयान पर ठा. रघुराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। राजा भैया ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह लोग देश की हवाओं में नफरत घोलने का काम कर रहे हैं, जिन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना चाहिए।
सपा नेत्री रुबीना खानम ने रघुराज सिंह के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने औने-पौने मंत्रियों की लगाम कस के रखे, वर्ना उन्हें भी लगाम कसना आता है। मुस्लिम समुदाय ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। वह हमारे शांतिप्रिय स्वभाव को हमारी कायरता न समझें। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कहा कि ठा. रघुराज सिंह को मुख्यमंत्री बर्खास्त करें। उधर, एएमयू छात्र नेता मोहम्मद नासिफ ने कहा कि ठा. रघुराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कुंवर रिजवान चौहान, शोएब जावेद, राकुल सिंह, अरबाज खान, फैज अहमद आदि मौजूद रहे।