{"_id":"5cbccb47bdec226dae66b5b6","slug":"rinku-singh-again-proved-to-be-lucky-35-number-jersey","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू सिंह के लिए फिर लकी साबित हुई 35 नंबर की जर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू सिंह के लिए फिर लकी साबित हुई 35 नंबर की जर्सी
Mon, 22 Apr 2019 01:28 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, इकराम वारिस अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, इकराम वारिस अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
रिंकू सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) खिलाड़ी और अलीगढ़ महानगर के रहने वाले रिंकू सिंह के लिए 35 नंबर की जर्सी रविवार को फिर भाग्यशाली साबित हुई। इस नंबर की जर्सी के लिए रिंकू लगातार कोशिश में थे।
रिंकू की इस कोशिश को अमर उजाला दिसंबर में ही भांप चुका था और खबर भी छापी थी कि आईपीएल-12 में रिंकू 35 नंबर की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। दरअसल, आईपीएल-11 में रिंकू तीन नंबर की जर्सी में खेले थे। मगर, उनकी बल्लेबाजी फीकी नजर आयी थी।
आईपीएल-12 में केकेआर के रिंकू को 10वें मैच में मौका मिला। इस मौके को रिंकू ने भुनाने की कोशिश की, जिसमें 25 गेंद में एक चौका और दो छक्कों के सहयोग से 30 रन जड़ दिए। रिंकू को केकेआर ने 80 लाख रुपये में रिटेन किया था। आईपीएल-11 में केकेआर ने रिंकू को 80 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
रिंकू को तीन नंबर की जर्सी मिली थी। वह चार मैच भी खेले थे, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा। मनोवैज्ञानिक दबाव से जूझ रहे रिंकू ने वर्ष 2012 में स्कूल क्रिकेट वर्ल्ड कप में डीपीएस की ओर खेलते हुए 35 नंबर की जर्सी पहनी थी। वर्ल्ड कप में रिंकू का बल्ला खूब गरजा था। शानदार बल्लेबाजी के चलते उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी मिला था।