फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Revenue team beaten and taken hostage

Aligarh News: राजस्व टीम को पीटकर बंधक बनाया

Sun, 10 Sep 2023 12:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Revenue team beaten and taken hostage
शनिवार की शाम कलुवा गांव में चारागाह की जमीन पर निर्माण कर किए गए कब्जे को हटवाने के लिए पहुंची राजस्व टीम से कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता करने साथ बंधक बना लिया। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज फाड़ने की कोशिश करते हुए गाली-गलौज, पिटाई और धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी दी। हलका लेखपाल की ओर से ग्राम प्रधान सहित 12 नामजद और 25-30 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




एसडीएम केबी सिंह के अनुसार थाना समाधान दिवस गांव कलुवा के प्रधान आदि पर चारागाह की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। इस पर राजस्व टीम ने ग्राम प्रधान डिगंबर सिंह को थाने बुलाया और चारागाह की जमीन पर अवैध निर्माणके बारे में पूछा। प्रधान ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर ग्राम प्रधान को अवैध निर्माण न कराने और कब्जा हटाने के लिए समझाया गया। इसके बाद राजस्व निरीक्षक शशि पांडेय, लेखपाल गोपीनाथ पांडेय एवं रेशमपाल सिंह पुलिस कर्मियों को साथ लेकर गांव कलुवा पहुंचे।
विज्ञापन




गांव में चारागाह की जमीन से कब्जा हटवाते ही प्रधान डिगंबर सिंह कुछ लोगों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि प्रधान ने लोगों को भड़का दिया। इस पर लोगों ने राजस्व टीम को बंधक बना लिया और धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। तहसीलदार अवनीश कुमार, एसडीएम केबी सिंह, सीओ सुमन कनौजिया फोर्स लेकर थाने से पहुंच गए। उन्होंने राजस्व टीम को बंधन मुक्त कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




लेखपाल रेशमपाल सिंह की ओर से ग्राम प्रधान डिगंबर सिंह सहित अमर सिंह, मोहन, प्रेम, विकास, बलवीर सिंह, किशोरीलाल, सतीश, बच्चन समस्त निवासी कलुवा एवं मोती, प्रभात, वीरू निवासी गिरधरपुर, गभाना समेत 25-30 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed