{"_id":"579fac694f1c1b56152b9813","slug":"resist-sampling-city-magistrate-pits-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपलिंग का विरोध, सिटी मजिस्ट्रेट से भिड़ा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपलिंग का विरोध, सिटी मजिस्ट्रेट से भिड़ा व्यापारी
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
सैंपलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर गंज में देशी घी विक्रेताओं के यहां सैंपलिंग को पहुंची टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने टीम पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट से न केवल बहस की, बल्कि लामबंद होकर नारेबाजी भी की। विरोध के बावजूद टीम ने दो स्थानों से देशी घी के तीन सैंपल भरे। इसके बाद टीम वापस लौट आई।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सूचना मिली थी कि महावीर गंज में कुछ देशी घी विक्रेता मिलावटी घी बेच रहे हैं। इस पर उन्होंने एफडीए के अफसर एवं देहलीगेट पुलिस के साथ सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे छापा मारा। टीम अभी देशी घी विक्रेता सतेंद्र के यहां सैंपलिंग कर रही थी कि एक बुजुर्ग व्यापारी दिनेश वार्ष्णेय आए और बाहर खड़े सिटी मजिस्ट्रेट से भिड़ गए। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार सैंपलिंग का क्या मतलब, वह भी इतनी पुलिस लेकर।
इस बीच कुछ और व्यापारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और तरह तरह के सवाल करने लगे। जब सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें तवज्जो नहीं दी तो उन्होंने आक्रोशित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच एफडीए की टीम ने सतेंद्र के यहां से देशी घी के दो तथा नन्नूमल की दुकान से देशी घी का एक सैंपल भर लिया। इसके बाद व्यापारियों के विरोध को देखते हुए टीम लौट गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि तीनों सैंपलों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।