{"_id":"65b293f86c714fa943052ba3","slug":"republic-day-will-be-celebrated-as-national-unity-day-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण सुबह साढ़े आठ बजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण सुबह साढ़े आठ बजे
Thu, 25 Jan 2024 10:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:31 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर सुबह पांच बजे से नगर में देशभक्ति गीतों का प्रसारण होगा। साढ़े छह बजे एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह सात बजे से जिलाधिकारी आवास से स्पोर्ट्स स्टेडियम रामघाट रोड तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। ध्वजारोहण साढ़े आठ बजे होगा। सुबह 11 बजे जिला कारागार में राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस
- फोटो : istock
विस्तार
अलीगढ़ जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रभात फेरी के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन होगा। सुबह साढ़े आठ बजे से ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे से समस्त नगर में देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। साढ़े छह बजे एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह सात बजे से जिलाधिकारी आवास से स्पोर्ट्स स्टेडियम रामघाट रोड तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। समस्त शिक्षण संस्थानों व सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संकल्प कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे जिला कारागार में राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मध्यान्ह 12 बजे सेवाभवन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं गोष्ठी होगी। दोपहर दो बजे एक मार्च पास्ट कार्यक्रम को आयोजन होगा जो नौरंगीलाल इंटर कॉलेज से रसलगंज बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मामूभांजा, गांधीपार्क होता हुआ जीटी रोड होते हुए नौरंगीलाल कॉलेज में संपन्न होगा। 26 जनवरी को लेकर सभी सरकारी भवनों को विद्युत रोशनी से जगमग किया गया है।
विज्ञापन