फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Republic day

धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर, कड़ी सुरक्षा का इंतजाम

Thu, 28 Jan 2021 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Republic day
परेड की सलामी लेते राज्यमंत्री संदीप सिंह साथ में एसएसपी मुनिराज जी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन से लेकर कमिशभनरी, कलेक्ट्रेट, दीवानी सहित हरेक सरकारी इमारत, स्कूल और चौराहे तक तिरंगा लहराया। सुबह छह बजे से ही देशभक्ति के गीतों से शहर गुंजायमान हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा बनाए रखी। सार्वजनिक स्थलों, पार्क से लेकर सिनेमाघर तक हर जगह जोश और उल्लास दिखा। कई जगह मिष्ठान बांटा गया। राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर भी राष्ट्रध्वज लहराया। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा व वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ध्वजारोहण कर आईजी पीयूष मोर्डिया, एसएसपी मुनिराज जी संग जवानों की परेड की सलामी ली। सांस्कृतिक विविधिता में एकता, अखंडता और पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन का अहसास कराने वाली मनोहारी झलक का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि संदीप सिंह ने कहा कि संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। आपसी सद्भाव एवं विश्व बंधुत्व की भावना हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसे बरकरार रखना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कानून के पालन की दृष्टि से हो रहे कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथ में कोरोना काल में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए जिस तरह कोरोना संकट से देश को उबारा है, यह देश के प्रति सच्ची निष्ठा का उदाहरण है। यहां पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह, विधायक अनिल पाराशर, ठा. रवेंद्रपाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी क्राइम डॉ.अरविंद, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी यातायात सतीश चंद्र आदि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यहां पुलिस की छह टुकिड़यों ने एएसपी अभिषेक के नेतृत्व में सलामी दी। पुलिस बैंड ने देश भक्ति की एक से बढ़ कर एक धुन बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
अलीगढ़। मुख्य अतिथि संदीप सिंह ने राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा के अलावा डीजीपी के पद से पुरस्कृत पुलिसकर्मियों में शामिल आरआई सोमदत्त शुक्ला, एचसीपी नेपाल सिंह, हैड कांस्टेबल अरविंद को सम्मानित किया। वहीं जिला स्तर पर बेहतर काम करने वाले 200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों और सहयोगी प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया।

कमिश्नरी, दीवानी और कलेक्ट्रेट में लहराया तिरंगा
अलीगढ़। कमिश्नरी में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने, दीवानी परिसर में जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने, आईजी कार्यालय में आईजी पीयूष मोर्डिया ने, कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने ध्वजारोहण किया। साथ में कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तंभ पर डीएम ने पुष्प अर्पित कर पौधारोपण भी किया। इन आयोजनों में राष्ट्रगान कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके अलावा विकास भवन में सीडीओ अनुनय झा, आयकर विभाग में प्रधान आयकर आयुक्त, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता, आरटीओ कार्यालय में आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने झंडा फहराया। रोडवेज कार्यालय पर क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने झंडा फरहाया। इसके साथ ही आरपीएफ व जीआरपी थाने में भी झंडा फहराया गया। तहसील कोल में आईएएस एसडीएम अनीता यादव ने झंडा फहराया।

कोरोना काल में कार्य करने वाले सम्मानित
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को डीएम चंद्रभूषण ने सम्मानित किया। यहां एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम न्यायिक राकेश पटेल, एसीएम प्रथम अंजुम बी, कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, नुमाइश बाबू पीयूष साराभाई, ईडीएम मनोज राजपूत, कविता सिंह, डीसीएमके नीतू सारस्वत सहित कुल 72 लोग सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन कामिनी शर्मा ने किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसीएम2 रंजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव ओझा, डिप्टी कलेक्टर संदीप केला सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


मुझे फख्र है अपने हिंदुस्तान एवं संविधान पर : महापौर
अलीगढ़। नगर निगम में महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। महापौर ने कहा कि मुझे अपने हिंदुस्तान एवं संविधान पर फख्र है। बड़ी मेहनत एवं कुर्बानियों के बाद विश्व का सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ संविधान बनकर तैयार हुआ है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने अलीगढ़ को देश एवं प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का आह्वान किया। जवाहर भवन में डॉ. अंशु सक्सेना के नेतृत्व में समृद्धि फाउंडेशन के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नगर निगम ड्राइवर संघ एवं कर्मचारियों द्वारा वर्कशॉप में नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed