फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report on who threatened to arrest AMU professor

एएमयू प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए धमकी देने वाले पर रिपोर्ट

Thu, 21 Apr 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Report on who threatened to arrest AMU professor
कक्षा में आपत्तिजनक पाठ पढ़ाने के आरोपी एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह धमकी हाथरस के रहने वाले राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के संयोजक पंकज धबरिया की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई, जिसमें वीडियो अपलोड कर आपत्तिजनक बातें कही गईं। इसी पोस्ट व वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर कक्षा में आपत्तिजनक पाठ पढ़ाने का आरोप लगा। इसके साक्ष्य कक्षा से बाहर आने पर मामला तूल पकड़ा और प्रोफेसर के खिलाफ एएमयू के ही पूर्व छात्र व युवा भाजपा नेता डॉ.निशित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस विवेचना जारी है। इसी संबंध में अभी तक प्रोफेसर की गिरफ्तारी न होने की बात उठाते हुए हाथरस के पंकज धबरिया ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की। जिसमें तमाम तरह की आपत्तिजनक बातें कहते हुए प्रोफेसर की गिरफ्तारी न होने पर 24 अप्रैल को एएमयू के सामने धरने का ऐलान किया है। इस पोस्ट का जिला पुलिस ने संज्ञान लिया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार जिला पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा इस पोस्ट के विषय में अवगत कराया गया, जिसके आधार पर पंकज धबरिया के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मस्जिद पर पथराव की अफवाह में मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के मानिक चौक हंडे वाली गली में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में मस्जिद पर पथराव की अफवाह उड़ाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली में यह मुकदमा चौकी प्रभारी हरेंद्र की ओर से दर्ज किया गया है। जिसमें कहा है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक अज्ञात हमलावर पक्ष के युवकों ने निसार नाम के युवक से मारपीट की और पत्थर फेंके। इस मामले में किसी ने मस्जिद पर पथराव की अफवाह उड़ा दी, जिससे माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। कोतवाली में अज्ञात पर झूठी अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने मुकदमे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed