{"_id":"674c22ed212cc50fa504415c","slug":"repair-of-dilapidated-roads-of-aligarh-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 2.20 करोड़ रुपये से सुधरेंगी 13 जर्जर सड़कें, इन सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 2.20 करोड़ रुपये से सुधरेंगी 13 जर्जर सड़कें, इन सड़कों की बदलेगी सूरत
Sun, 01 Dec 2024 02:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:18 PM IST
सार
2.20 करोड़ रुपये से अलीगढ़ की 13 टूटी हुई सड़कों का सुधार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
टूटी पड़ी सड़क
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले की 13 जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए शासन स्तर से लोक निर्माण विभाग को 2.20 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इससे सड़कों को सुधारा जाएगा। लंबे समय से ग्रामीणों को जर्जर सड़कों के कारण बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि अलीगढ़-राया-मथुरा मार्ग से भकरौली मार्ग के किमी 1,2 में नवीनीकरण पर 9.38 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी मार्ग के किमी छह से हाजीपुर चौहट्टा मार्ग के किमी 1, 2 तक नवीनीकरण पर 10.72 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह किमी 31 से शेखा नगला मार्ग के किमी एक में सामान्य मरम्मत पर 8.93 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
क्वार्सी बाईपास मार्ग के किमी 4 से इंजीनियर्स कॉलोनी मार्ग के किमी 1, 2 तक 12.95 लाख की लागत से नवीनीकरण होगा। हाथरस-इगलास मार्ग से मोहनपुर मार्ग की मरम्मत पर 9.16 लाख रुपये, छतारी-अतरौली-कासगंज मार्ग से बहादुरपुर मार्ग की मरम्मत पर 8.93 लाख, गोपी-भिलावाली मार्ग से मिर्जा चांदपुर आलमपुर मार्ग पर 11.16 लाख रुपये खर्च होंगे। नरौना-बरला से रहमापुर मार्ग पर 10.75 लाख से विशेष मरम्मत होगी। सासनी-नानऊ मार्ग के किमी 17 से दुभिया मार्ग के किमी एक तक नवीनीकरण पर 8.93 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
पनैठी-गंगीरी मार्ग से नगरिया भूड़ होते हुए दौलतपुर मार्ग पर 8.93 लाख, नानऊ-दादों मार्ग से गोवसारा अलहदादपुर मार्ग पर 13.39 लाख रुपये, नेशनल हाईवे 509 से मईनाथ मार्ग पर 19.11 लाख रुपये खर्च होंगे। गोंडा-इगलास मार्ग से जगनेर मार्ग पर 10.72 लाख रुपये मरम्मत पर खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।