फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   renovation work by Nagar Nigam

Aligarh News: 100 साल पुरानी वाल्मीकि बगीची का नगर निगम ने कराया जीर्णोद्धार

Mon, 26 Oct 2026 03:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
renovation work by Nagar Nigam
कार्यक्रम में मौजूद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और मेयर प्रशांत सिंघल स्रोत स्वयं
हॉल की मरम्मत, शौचालय निर्माण और इंटरलॉकिंग समेत कई कार्य कराए
विज्ञापन


अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम ने वार्ड 55 के जोहराबाग स्थित जगजीवन नगर की करीब 100 साल पुरानी वाल्मीकि बगीची का जीर्णोद्धार पूरा कराकर लोकार्पण किया। लंबे समय से जर्जर बगीची में हॉल की मरम्मत, शौचालय निर्माण, रंगाई-पुताई, नया गेट, इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवाल की मरम्मत और बरामदे में एसएस ग्रिल लगाने का काम कराया गया है।

महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पूजा-अर्चना के साथ बगीची का लोकार्पण किया। महापौर ने कहा कि शहर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व की धरोहरों का संरक्षण नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन


इससे पहले नगर निगम सेवा भवन परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर, नगर आयुक्त, अधिकारियों और सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन-यज्ञ किया। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed