फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Remand of arrested female doctor dismissed , station Bell

गिरफ्तार महिला-डॉक्टर की रिमांड खारिज, थाने से बेल

Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
 महानगर के दुबे पड़ाव इलाके के नर्सिंग होम में लिंग परीक्षण को लेकर हुई छापेमारी के दौरान पकड़े गए एक डॉक्टर व दलाल महिला की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी पर पुलिस की फजीहत हो गई। अदालत ने यह कहते हुए दोनों का रिमांड अस्वीकार कर दिया कि इन दोनों का इस मुकदमे में क्या दोष? असली दोषी तो डॉक्टर एके वार्ष्णेय हैं, उन्हें गिरफ्तार करके लाओ। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर घंटों कोर्ट के बाहर बैठी रही। बाद में अधिकारियों से विमर्श के बाद इन दोनों को थाने लाकर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

नियम के अनुसार किसी मुकदमे में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करती है। जहां अदालत आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर उसका रिमांड मंजूर करते हुए जेल भेजती है। इसी नियम के तहत गांधीपार्क पुलिस ने शुक्रवार को दुबे पड़ाव के नर्सिंग होम से गिरफ्तार डॉ.गजेंद्र सिंह निवासी खैर रोड, द्रोपदी निवासी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर माध्यम बनकर गर्भवती महिला को डॉ.एके वार्ष्णेय के नर्सिंग होम तक लिंग परीक्षण के लिए पहुंचाने का आरोप था।
विज्ञापन

इन दोनों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जब शनिवार दुपहर दोनों को रिमांड पर पेश करने पहुंची तो अदालत ने दोनों का रिमांड अस्वीकार कर दिया। सीधा-सीधा कहना था कि इन पर पीएनडीटी एक्ट नहीं बनता। असली आरोपी तो डॉ.एके वार्ष्णेय हैं। उन्हें लेकर आओ। इसके बाद दोनों को लेकर पुलिस कोर्ट के बाहर देर शाम तक बैठी रही। बाद में वापस थाने लाया गया। चूंकि मुकदमे में तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। इसलिए दोनों को थाने से जमानत दे दी गई। एसओ ने थाने से जमानत की पुष्टि की है और बताया है कि मुख्य आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed