Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Remains of cattle found in drain

Aligarh: नाले में मिले गोवंश के अवशेष, रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं तीन टीमें

Mon, 23 Dec 2024 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2024 02:15 AM IST
सार

कुलवा-सुमेरपुर के मध्य नाले में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष पडे़ हुए मिले। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुलवा गोशाला से गोवंशों को निकाल दिया जाता है। पशु चिकित्सक ने मांस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

विज्ञापन
Remains of cattle found in drain
नाले में मिले तीन गोवंश के अवशेष - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गांव कुलवा व सांगौर के मध्य नाले में तीन गोवंश के अवशेष मिलने पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी के अलावा ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर अवशेषों को जेसीबी की मदद से दफना दिया।

विज्ञापन


22 दिसंबर की दोपहर कुलवा-सुमेरपुर के मध्य नाले में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष पडे़ हुए मिले। सूचना पर हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक भूपेंद्र राजपूत पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। गोकशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुलवा गोशाला से गोवंशों को निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने गोकशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर अवशेषों को दफना दिया। पशु चिकित्सक ने मांस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इस मामले में हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक भूपेंद्र राजपूत ने अज्ञात गोकशों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed