{"_id":"5eac3cfa8ebc3e90586e615d","slug":"relief-report-of-four-infected-patients-including-the-deceased-s-daughter-negative-city-office-news-ali2326444128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : मृतक की बेटी सहित चार संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : मृतक की बेटी सहित चार संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मृत मरीज की 22 वर्षीय बेटी सहित चार संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि 14 दिन के अंदर तीन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मरीज को पूरी तरह स्वस्थ माना जाएगा। फिलहाल, मरीज हरदुआगंज स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में ही रहेंगे।
कोरोना वायरस से संक्रमित उस्मानपाड़ा के मृत मरीज की 22 वर्षीय बेटी एवं 18 वर्षीय बेटे का नमूना 29 अप्रैल को लिया गया था। दोनों 22 अप्रैल को संक्रमित पाए जाने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए थे। बेटी की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त नींवरी के 30 वर्षीय युवक और उस्मानपाड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। ये दोनो क्रमश: 20 और 21 अप्रैल को संक्रमित मिलने के बाद भर्ती हुए थे। इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल को भर्ती 45 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट निगेटिव है। अधिकारियों का कहना है कि यह रिपोर्ट एक सप्ताह के बाद आई है। 14 दिन के अंतराल में तीन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मरीजों को स्वस्थ माना जाएगा। इसलिए चारों मरीजों की अलग-अलग दिन नमूने लिए जाएंगे। तीनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मरीजों को यहां से वापस भेजा जाएगा। नियमानुसार मरीजों का उपचार चल रहा है।
आइसोलेशन वार्ड में अब 27 मरीज
हरदुआगंज के आइसोलेशन वार्ड में वर्तमान समय में 27 मरीज है। बृहस्पतिवार रात्रि में रोडवेज के अधिकारी को हरदुआगंज से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि के मरीज हैं। उनके हाई रिक्स को देखते हुए जेएनएमसी रेफर किया गया है।