{"_id":"57605e664f1c1b4d1f11c4d4","slug":"reliance-exchange-tower-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस एक्सचेंज टॉवर में डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस एक्सचेंज टॉवर में डाका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों की सक्रियता थम नहीं रही। सोमवार रात बदमाशों ने मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित गांव सिंघारपुर के रिलायंस एक्सचेंज पर लाखों का डाका डाल ले गए। यहां करीब एक दर्जन बदमाशों ने स्टाफ को बंधक बनाकर लूटपाट करते हुए एसपी के कंप्रेशर और मशीनों की बैटरियां लूट लीं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मथुरा रोड सिंघारपुर गांव में रिलायंस एक्सचेंज है।
एक्सचेंज में टॉवरों व अन्य लाइनों की मशीनें व इमरजेंसी में चलाने के लिए बैटरियां लगी हुई हैं। वहीं पूरे परिसर में आधा दर्जन से अधिक एसी भी लगे हुए हैं। सोमवार की देर रात एक्सचेंज में गार्ड सतपाल सिंह निवासी अतरौली और इंजीनियर चंदन कुमार की ड्यूटी थी। एक्सचेंज के पीछे खाली जगह के बाद खेत है। देर रात करीब एक बजे बदमाश एक्सचेंज के पीछे लगी जाली काटकर अंदर आ गए। बदमाशों ने इंजीनियर और गार्ड की कनपटी पर तमंचा तानते हुए दोनों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। जिसके बाद बदमाश टाटा-407 लेकर आए और एक्सचेंज के गेट पर खड़ी कर दी।
बदमाशों ने लूटपाट करते हुए एसी के तीन कंप्रेशर और 18 बैटरियां गाड़ी में रख लीं। करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। सुबह होने पर इंजीनियर और गार्ड ने शोर मचाया। तभी आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर मडराक राजवीर सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश जारी है।