फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Registration of pet dog and cat started in Aligarh Municipal Corporation

Aligarh: अलीगढ़ नगर निगम में शुरू हुआ पालतू कुत्ता-बिल्ली का पंजीकरण, महपौर-नगर आयुक्त ने भी कराया रजिस्ट्रेशन

Thu, 07 Mar 2024 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 10:13 PM IST
सार

अलीगढ़ शहर में पालतू कुत्ता और बिल्ली के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पालतू जानवरों के पंजीकरण के लिए उनसे या अलीगढ़ नगर निगम टोल फ्री कंट्रोल रूम नंबर 7500441344 पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
Registration of pet dog and cat started in Aligarh Municipal Corporation
कुत्ता-बिल्ली - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी व घरों में पालतू श्वान का अब नगर निगम में पंजीकरण कराना आसान हो गया है। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपने श्वान का पंजीकरण कराया।

विज्ञापन


महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में पालतू श्वान व बिल्ली के पंजीकरण शुल्क की स्वीकृति दी गई थी। महापौर ने अपने लेब्रा प्रजाति के पालतू श्वान और नगर आयुक्त ने जर्मन स्पिट्ज प्रजाति के श्वान का निर्धारित 600 रुपये शुल्क जमा कर नगर निगम के पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा के समक्ष में पंजीकरण कराया। पालतू जानवरों के पंजीकरण के लिए उनसे या नगर निगम टोल फ्री कंट्रोल रूम नंबर 7500441344 पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed