फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Record missing, how disputed land documents will be exchanged with Haryana

रिकार्ड गायब, हरियाणा के साथ कैसे होगा विवादित भूमि के दस्तावेजों का आदान-प्रदान

Thu, 09 Jul 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Record missing, how disputed land documents will be exchanged with Haryana
टप्पल से लगी हरियाणा सीमा के गांव घरबरा, समस्तपुर, लालपुर रैयतपुर, शेरपुर और ऊंटासानी खादर की विवादित भूमि का रिकार्ड (खसरा, खतौनी और बैनामा) पलवल के उपायुक्त ने जिला प्रशासन से मांगा है। इससे जिला प्रशासन के सामने ऊंटासानी खादर और आराजी कटरी की विवादित जमीन (बंदोबस्त संख्या 1347) की खतौनी के 11 पेज ही फाटे होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। रिकार्ड रूम के कर्मचारियों के बीच खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में जमीनों की खसरा, खतौनी और बंदोबस्त की छेड़खानी का मामला कई बार उजागर होने के बाद भी कार्रवाई न होने के कारण कर्मचारी मजे उड़ा रहे हैं। अब विवादित टप्पल-हरियाणा बार्डर के गांव ऊंटासानी खादर और आराजी कटरी की विवादित जमीन (बंदोबस्त संख्या 1347) की खतौनी संख्या 1356 से 1358 तक के 11 पेज फाड़े जाने के मामले से खलबली मच गई है। इधर, विवादित गांवों की भूमि के दस्तावेज मांगकर पलवल प्रशासन जल्द से जल्द विवाद का निपटारा कराना चाह रहा है। नोएडा जिलाधिकारी मामले में मध्यस्ता कर रहे हैं। दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पलवल उपायुक्त ने नोएडा डीएम सहित अलीगढ़ जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में उल्लेख किया गया है कि दो फरवरी को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में घरबरा, समस्तपुर, लालपुर रैयतपुर, शेरपुर और ऊंटासानी खादर खादर की विवादित भूमि का रिकार्ड (खसरा, खतौनी और बैनामा) उपलब्ध कराते हुए पलवल प्रशासन के पास मौजूद रिकार्ड का भी आदान-प्रदान किया जाए। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल के मुताबिक पलवल प्रशासन ने रिकार्ड के आदान प्रदान के संबंध में पत्र लिखा है। रिकार्ड रूम से गायब दस्तावेजों के संबंध में पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed