फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ration Distribute

शहरी क्षेत्र में 38 हजार तो ग्रामीण क्षेत्र में 60 हजार लोगों ने लिया राशन

Fri, 01 May 2020 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ration Distribute
उस्मान पाड़ा में की जा रही राशन की होम डिलीवरी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना लॉकडाउन के कारण एक मई से शुरू हुए राशन वितरण के पहले ही दिन शुक्रवार को 11 फीसदी उपभोक्ताओं ने राशन ले लिया। हॉट स्पॉट एरिया उस्मान पाड़ा में 1952 उपभोक्ताओं को घर पर ही राशन उपलब्ध कराया गया। लॉकडाउन के कारण हर माह की 5 तारीख के बजाय एक तारीख से राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वितरण के पहले दिन शुक्रवार को जनपद के 6.56 लाख पात्र गृहस्थी श्रेणी के उपभोक्ताओं में से शहरी क्षेत्र में 38 हजार तो देहाती क्षेत्र में 60 हजार उपभोक्ताओं ने राशन ले लिया। मुफ्त राशन की श्रेणी में शामिल अंत्योदय के 3500, मनरेगा पंजीकृत श्रमिक एवं निकायों के पंजीकृत 2500 श्रमिकों को भी राशन उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि महानगर के हॉटस्पॉट एरिया उस्मान पाड़ा में अंत्योदय श्रेणी के 105 और पात्र गृहस्थी श्रेणी के 1952 लोगों को क्षेत्र के 16 राशन डीलरों ने घर पर ही राशन का गेहूं व चावल उपलब्ध कराया। समूचे जनपद में करीब 11 फ़ीसदी लोगों ने पहले ही दिन राशन ले लिया है। कंटेनमेंट एरिया में 50 साल से ऊपर के उपभोक्ताओं को घर पर ही राशन उपलब्ध कराया गया, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को 10- 10 की संख्या में बुलाकर राशन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed