{"_id":"5feccb578ebc3e3c5714966c","slug":"ration-card-and-antyoday-will-be-verified-city-office-news-ali2524739124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का होगा सत्यापन, आधार सीडिंग से वंचित लाभार्थियों की जल्द कराएं फीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का होगा सत्यापन, आधार सीडिंग से वंचित लाभार्थियों की जल्द कराएं फीडिंग
Thu, 31 Dec 2020 05:08 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय व पात्र गृहस्थी रशन कार्ड धारकों का जल्द ही सत्यापन शुरू होने जा रहा है। डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही डीएसओ राजेश कुमार सोनी को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द आधार सीडिंग से वंचित 41300 लाभार्थियों की फीडिंग कराएं। जिले में 10 दुकानें, जो कि कोटेदार विहीन हैं, उन पर जल्द ही नए कोटेदारों की निगरानी की जाए।
विज्ञापन
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आई पारदर्शिता एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में समिति को बताया। इसके साथ विभागीय कामकाजों के बारे में बताया कि जिले में 98.5 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है, अन्य शेष है। ई-पॉश मशीनों के माध्यम से दिसंबर 2020 में 99 प्वाइंट पर 60 प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण से आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया गया। निलंबित चल रहीं उचित दर की दुकानों पर अंतिम निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह में 22 उचित दर दुकानें आवंटित करने की जानकारी पेश की गई। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि विभागीय कामकाज संतोषजनक पाए गए हैं। लंबित कार्यों के लिए डीएसओ को निर्देश दिए हैं कि उन्हें जल्द पूरा किया जाए। बैठक में सीडीओ, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, नगर व प्रशासन, सीएमओ, बीएसए, जिला प्रबंधक एसएससी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीगण, पूर्ति निरीक्षक एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन