फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape victim denied refusal to identify parents

अलीगढ़ : अब दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने माता-पिता को पहचानने से किया इनकार

Wed, 01 Jul 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rape victim denied refusal to identify parents
अतरौली थाने में दिसंबर माह में खुद को अनाथ बताते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली किशोरी के माता-पिता मंगलवार को अलीगढ़ आ गए। मगर, किशोरी ने उनको पहचानने से ही इनकार कर दिया। माता-पिता उसे काफी देर तक समझाते रहे। इस पर किशोरी ने अपने माता-पिता पर पीटने का आरोप लगा दिया। साथ ही कहा कि वह अनाथालय में रहने को तैयार है। मगर, उनके साथ नहीं। पुलिस ने काफी देर की माथापच्ची के बाद उसे चाइल्ड लाइन की टीम को 24 घंटे के लिए सौंप दिया है। बुधवार को पुलिस मामले में माता-पिता और किशोरी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


अतरौली थाने में दिसंबर माह में एक 14 साल की किशोरी ने गांव के ही एक 40 वर्ष के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। तत्कालीन विवेचक ने मुकदमा झूठा पाते हुए एक्सपंज कर दिया, जो पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने महिला थाने को पुन: जांच सौंप दी।

विज्ञापन

इसी जांच में पता लगा कि उसके माता-पिता बुलंदशहर के सिकंदराबाद में रहते हैं, जबकि पीड़ित और उसकी मकान मालकिन सहित दो अन्य ने पुलिस को उसके माता-पिता की बचपन में मौत होने का शपथ पत्र दिया था। इसी बीच पता लगा कि पीड़ित ने शपथ पत्र देने वाले एक शातिर के कहने पर शातिर के रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना इंस्पेक्टर विपिन चौधरी के मुताबिक नाबालिग के माता-पिता बुलंदशहर से अलीगढ़ आ गए हैं। किशोरी पहले अपने माता-पिता को पहचानने से ही इंकार कर रही थी। मगर, बाद में उन्हें पहचानते हुए उन पर मारपीट का आरोप लगाने लगी। फिलहाल उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। बुधवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed