फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramlila Mahotsav will start from September 29

29 सितंबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव, तैयारियां शु

Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Mahotsav will start from September 29
श्री रामलीला गोशाला कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला रामलीला महोत्सव इस बार 29 सितंबर से शुरू हो रहा है, जबकि 15 अक्तूबर को नुमाइश मैदान में रावण का दहन होगा। कमेटी ने रामलीला महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल, महामंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि 29 सितंबर से लेकर 17 अक्तूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ होगा। तीन अक्तूबर को राम बरात, पांच अक्तूबर को सरयूपार लीला, सात अक्तूबर को काली की सवारी, 10 अक्तूबर को हनुमानजी की सवारी निकलेगी। 15 अक्तूबर को श्रीरामचंद्र महाराज की सवारी निकलेगी। नुमाइश मैदान पहुंचने के बाद राम-लक्ष्मण के स्वरूप रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन करेंगे। 17 अक्तूबर को भगवान राम अपनी प्रजा का अवलोकन करेंगे। जिसके तहत शाम साढ़े छह बजे से शहर के बाजारों में शोभायात्रा निकलेगी। इस आयोजन को लेकर कमेटी ने विभिन्न तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। रामलीला मंडली, टेंट हाउस, लाइट-माइक के साथ अन्य आयोजनों को लेकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed