फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramghat Road Work Fast For Minister Guests

अलीगढ़: कल्याण सिंह के नातियों की सगाई 14 नवंबर को, मंत्री के दावतियों के लिए बनने लगी रामघाट रोड

Mon, 26 Oct 2026 12:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 26 Oct 2026 12:57 PM IST
सार

कल्याण सिंह के नाती व मंत्ररी संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की 14 नवंबर को सगाई है। मंत्री और उनके भाई का विवाह दिल्ली के ताज होटल में 26 और 27 नवंबर को होगा। तालानगरी मैदान पर पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
Ramghat Road Work Fast For Minister Guests
सड़क को किया जा रहा चौड़ा, दावत के लिए तैयार होता पंडाल - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच साल से रामघाट रोड के फोरलेन का इंतजार है, लेकिन अब मंत्री के दावतियों के लिए निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की 14 नवंबर को होने वाली सगाई के मद्देनजर सड़क को तेजी से बनाया जा रहा है ताकि दावतियों को आने-जाने में दिक्कत न हो।

विज्ञापन


रामघाट रोड के फोरलेन निर्माण की घोषणा पांच साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इस दावत में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के राजनेता, सांसद और विधायक शामिल होंगे। अलीगढ़ और आगरा मंडल के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मेहमान यहां आएंगे। इसलिए जिला प्रशासन रामघाट रोड को तेजी से बना रहा है। इस सड़क के सहारे नाले का निर्माण पहले से किया जा चुका है। कार्यक्रम स्थल के आसपास लगातार सफाई कराई जा रही है। तालानगरी में हेरिटेज स्कूल के पास खाली मैदान में जर्मन हैंगर का पंडाल बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


दिन रात बुलडोजर, जेसीबी और अन्य मशीनों से काम कराया जा रहा है। इसके लिए लाइटें लगाई गई हैं। सैकड़ों मजदूर भी साथ ही साथ काम कर रहे हैं। तालानगरी के इस हिस्से के रामघाट रोड को बनाने के साथ ही प्रवेश द्वार का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम स्थल के पास लोगों को एक सुखद अहसास हो सके। इस द्वार पर तालानगरी की पहचान के प्रतीक ताला और अन्य उत्पाद भी भव्यता के साथ सजाए जाएंगे। मंत्री और उनके भाई का विवाह दिल्ली के ताज होटल में 26 और 27 नवंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामघाट रोड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहां भी सड़क चौड़ी हो चुकी है वहां पर अब काम तेजी से किया जा रहा है। - प्रभात कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed