{"_id":"6994a391fa76743f5a0a47cf","slug":"ramadan-moon-today-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2026: आज दिखेगा रमजान का चांद, पहला रोजा 19 फरवरी को, मस्जिदों में शुरू होगी तरावीह, इमाम मुकर्रर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramadan 2026: आज दिखेगा रमजान का चांद, पहला रोजा 19 फरवरी को, मस्जिदों में शुरू होगी तरावीह, इमाम मुकर्रर
Wed, 18 Feb 2026 02:52 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:52 AM IST
सार
चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। मस्जिदों में तरावीह पढ़ाने के लिए इमाम मुकर्रर कर दिए गए हैं और नमाजियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
रमजान कब है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रमजान का चांद 17 फरवरी को नजर आने की पूरी उम्मीद है। अगर चांद दिख जाता है तो 17 फरवरी से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। मस्जिदों में तरावीह पढ़ाने के लिए इमाम मुकर्रर कर दिए गए हैं और नमाजियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इबादत के इस महीने को लेकर मुस्लिम इलाकों में खास रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। सहरी और इफ्तार के लिए खजूर, सेवई, फलों और अन्य खाने-पीने की चीजों की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है। दुकानदारों ने देर रात तक दुकानें सजाकर तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
दूरबीन से चांद देखने का इंतजाम
रमजान का चांद दूरबीन से देखने का इंतजाम कर लिया गया है। ऊपरकोट स्थित शाही जामा मस्जिद में मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक होगी। कमेटी के प्रबंधक मोहम्मद अहमद शेवन ने बताया कि चांद देखने के लिए कमेटी के सदस्य मस्जिद परिसर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन