फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap University

अलीगढ़ः राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को इस साल मिलेगा आकार

Tue, 18 Feb 2020 08:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap University
रंजीत चौधरी। - फोटो : CITY OFFICE
यूपी सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ कर दिया है। उनके एलान से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बनाओ मंच के बैनर तले किए गए आठ सालों के संघर्ष का नतीजा है कि इस साल विश्वविद्यालय का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रयागराज के लॉ विवि, गोरखपुर के आयुष विवि और आजमगढ़, सहारनपुर के साथ अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा कर दी है। अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिटी ऑफिस की जमीन का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया था। जल्द ही जिले में सिटी आफिस खुलेगा। छात्रों में स्थापना की खुशी है। छात्र नेताओं ने बताया कि आखिरकार आठ सालों का संघर्ष अब रंग लाने लगा है।
विज्ञापन

आठ सालों की मेहनत को वर्तमान सरकार ने बजट में तोहफा दिया है। अलीगढ़ में राज्य विवि की स्थापना से हजारों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
आदित्य पंडित, छात्र नेता।
यही ख्वाहिश है कि जल्द से जल्द अलीगढ़ के युवाओं को विश्वविद्यालय मिल जाए। बजट में राज्य विवि के स्थापना की घोषणा सराहनीय है।
केशव ठाकुर, जिलाध्यक्ष हिंदू छात्र वाहिनी।
राज्य विवि की घोषणा से खुशी है। सरकार को जल्द ही प्रशासनिक भवन बना देना चाहिए, जिससे आगरा विवि की भागदौड़ कम हो जाए।
रंजीत चौधरी, छात्र नेता डीएस कालेज।
योगी सरकार ने अलीगढ़ के छात्रों की लंबित समस्या की ओर ध्यान देकर यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए बजट जारी कर छात्र हितैषी होने का सबूत पेश किया है।
अमित गोस्वामी, छात्र नेता।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के लिए 20 करोड़ की सौगात मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी है। अलीगढ़ की शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और छात्रों को प्लेटफार्म मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ चौधरी, छात्रनेता।
बहुत ही कम बजट है, इसमें राज्य विवि पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाएगा। सुविधाएं भी नहीं दे पाएंगे। विवि को बड़ा रूप देना चाहिए था।
कपिल शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अलीगढ़।
विश्वविद्यालय के लिए पैसे का आवंटन अलीगढ़ के लिए खुशी की बात। शिक्षा का स्तर सुधरेगा। - यशवीर सिंह चौधरी, युवा
एबीवीपी ने बजट का किया स्वागत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित में राज्य विवि की स्थापना की घोषणा पर यूपी सरकार के बजट का स्वागत किया है। इस पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर प्रदेश सहमंत्री सीटू चौधरी, योगेंद्र वर्मा, अमित चौधरी, अखिलेश गौतम, अंकुर शर्मा, अजीत चौधरी, गौरव, अरुण, हरेंद्र, अभय, विपुल, जतिन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

आदित्य पंडित।

आदित्य पंडित। - फोटो : CITY OFFICE

सौरभ पंवार, विधि छात्र।

सौरभ पंवार, विधि छात्र। - फोटो : CITY OFFICE

केशव ठाकुर, जिलाध्यक्ष हिंदू छात्र वाहिनी।

केशव ठाकुर, जिलाध्यक्ष हिंदू छात्र वाहिनी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed