{"_id":"67703e6f96173d49610203cd","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-final-exam-schedule-2024-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raja Mahendra Pratap Singh University: आई फाइनल स्कीम, यह है परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Mahendra Pratap Singh University: आई फाइनल स्कीम, यह है परीक्षा कार्यक्रम
Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
सार
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर स्नातक (प्रथम, तृतीय, पंचम) और परास्नातक (प्रथम, तृतीय) सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि (आरएमपीएसयू) की स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं 7 जनवरी से होंगी। कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने परीक्षा तिथि पर मुहर लगा दी है। परीक्षा में अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा जिले के महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर स्नातक (प्रथम, तृतीय, पंचम) और परास्नातक (प्रथम, तृतीय) सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा तीन पाली में होगी। सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक पहली पाली होगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दूसरी पाली होगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तीसरी पाली होगी।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि बीए की परीक्षा सात जनवरी से शुरू होंगी। बीसीए की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होंगी। बीएससी, बी.कॉम, बीबीए की परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी। डीएलआईएस की परीक्षाएं 16 जनवरी से होंगी। एमए व एमकॉम की परीक्षाएं 8 जनवरी से होंगी। एमएससी की परीक्षाएं 11 जनवरी से होंगी। बीएएलएलबी व एलएलबी की परीक्षाएं 12 जनवरी से होंगी। एमएड की परीक्षाएं पांच फरवरी से हाेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा कार्यक्रम देखने और डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा, डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज और एसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार ने स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों से कहा कि वह अपने-अपने विभाग में परीक्षा संबंधी जानकारी हासिल कर लें, ताकि वह परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकें।