फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain in Aligarh

अलीगढ़ में बारिश ने तोड़ा रिकार्ड, जमकर बरसे बदरा

Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rain in Aligarh
बारिश के बाद खैर रोड बाईपास पर हुआ जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
गर्मी से बेहाल लोगों और बारिश का इंतजार कर किसानों को मंगलवार की बारिश ने खूब तरबतर किया। मंगलवार सुबह से बुधवार तक सबसे अधिक रिकॉर्ड 243 एमएम बारिश हुई। इस वर्ष अब तक 24 घंटे में हुई बारिश का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। बुधवार को हुई बारिश का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इसकी रिपोर्ट जारी की जाएगी। मौसम को देखते हुए अभी दो दिन और घनघोर बारिश की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताई गई है।
विज्ञापन

जून और जुलाई माह में जिलेवासियों को गर्मी ने खूब परेशान किया। बारिश की उम्मीद में बैठे लोगों को 19 जुलाई से राहत मिलना शुरू हुई। जिले में हुई बारिश के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जुटाए गए डाटा के मुताबिक 18 जुलाई को 78 एमएम, 19 की सुबह से 20 जुलाई की सुबह तक 198 एमएम बारिश पूरे जिले में हुई। प्रति तहसील औसत 39.6 एमएम का रहा। वहीं, तहसीलवार आए आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक कुल 243 एमएम बारिश हुई। इसमें कोल में सबसे अधिक 91 एमएम, अतरौली 22, खैर में 22, इगलास में 90 व गभाना में 18 एमएम बारिश हुई। तीनों दिनों को मिलाकर जिले में कुल 519 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

इधर, अभी तक की बारिश से पूरे जिले में कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने सभी तहसीलों को अलर्ट कर दिया है। सभी तहसीलों की टीमों को निर्देश हैं कि कहीं भी दैवीय आपदा से कोई नुकसान होगा तो उसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed