{"_id":"644179381b31500c37017e56","slug":"rain-brought-relief-from-heat-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत, गभाना, चंडौस खैर में हुई ओलावृष्टि, ठंडी हवा चलने से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत, गभाना, चंडौस खैर में हुई ओलावृष्टि, ठंडी हवा चलने से बदला मौसम
Thu, 20 Apr 2023 11:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:11 PM IST
सार
तेज बारिश वाले निचले इलाकों में जलभराव होने के साथ ही कीचड़ व गंदगी सड़कों पर उफन आयी। इससे राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे नगर निगम की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
बारिश में बचते बचाते चले जा रहा हर कोई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में कई दिन से अपने रंग दिखा रहा मौसम बृहस्पतिवार को फिर से बदला। सुबह सूरज निकलने के साथ ही जहां गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया तो शाम ढ़लने से पहले ही अचानक आसमान में बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश होने लगी। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शहर के कई इलाकों में तेज तो कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
तेज बारिश वाले निचले इलाकों में जलभराव होने के साथ ही कीचड़ व गंदगी सड़कों पर उफन आयी। इससे राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे नगर निगम की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। उधर देहात के चंडौस, गभाना, खैर आदि इलाकों में बारिश के साथ ही करीब पांच से सात मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों के खेतों में कटी गेहूं की फसल, गेहूं एवं भूसा आदि भीग गया। सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों के अलावा धनीपुर, हरदुआगंज, खैर, गभाना, छर्रा आदि अनाज मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं बारिश से भीग गया। ऐसा होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिन तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन