फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Railway overbridge

अलीगढ़ः एएमयू चुंगी पर रेलवे ओवरब्रिज का भूमि पूजन हुआ

Mon, 11 Oct 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Railway overbridge
शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप आदि। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़-चंदौैसी रेलवे मार्ग (क्रासिंग संख्या 80 ब/एएमयू चुंगी गेट से बरौला बाईपास के बीच) पर ओवरब्रिज निर्माण से पहले रविवार को भूमि पूजन हुआ।
विज्ञापन

कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर एवं एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने भूमि पूजन कराया। लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे पुल के निर्माण से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। एएमयू के शिक्षक एवं कर्मचारी बहुत दिनों से इसकी मांग कर रहे थे।

विधायक अनिल पाराशर काफी दिनों से ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे। इसके निर्माण से नगला पटवारी, किला रोड, फिरदौसनगर बी, अमरौली, बरौली, एएमयू का लॉ डिपार्टमेंट आदि को काफी लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि. के उप परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया है कि कुल लागत 32 करोड़ रुपये हैं, जिसमें 12 करोड़ रुपये रेल प्रशासन खर्च कर रहा है। 20 करोड़ रुपये राज्य सेतु निगम करेगा। पुल लगभग दो वर्ष में बन कर तैयार होगा। रेलवे ने अपने हिस्से का ट्रैक के ऊपर का निर्माण कार्य कर लिया है। अब राज्य सेतु निगम दोनों ओर से पुल की ढ़लान बना कर उसे जोड़ेगा। इस पुल में लगभग 12 पिलर होंगे। इसकी लंबाई लगभग 650 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर तक रहेगी। निर्माण पूरा होने के बाद इसमें स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम से सहयोग लिया जाएगा। अभी तक इसके लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। विधायक अनिल पाराशर ने कोल विधान सभा के निवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सिविल लाइन मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा, निखिल माहेश्वरी, धर्मवीर लोधी, संजय पंडित, गुनीत मित्तल, कार्तिक पाराशर, संजीव पाराशर, धर्मेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह, मनीष सिंह, अमित उपाध्याय, नरेंद्र पचौरी, गिरीश पाराशर, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुल निर्माण
32 करोड़ रुपये की लागत से दो साल में बन कर तैयार होगा पुल
राज्य सेतु निगम 20 करोड़ और रेलवे 12 करोड़ खर्च कर रहा
रेलवे प्रशासन ने ट्रैक के ऊपर का पुल बना कर तैयार कर दिया
650 मीटर लंबे और 7.50 मीटर चौड़े पुल का निर्माण बाकी
पुल में लगभग 12 पिलर होंगे, स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी
राहत
नगला पटवारी, किला रोड, फिरदौसनगर बी, अमरौली, बरौली,
एएमयू लॉ डिपार्टमेंट आने जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed