फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid on fake medical store

फर्जी मेडिकल स्टोर पर छापा, 75 हजार की दवाएं सील

Tue, 13 Jul 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raid on fake medical store
शहर के नगला पटवारी में सोमवार को औषधि निरीक्षक ने छापा मार कर फर्जी मेडिकल स्टोर पकड़ा। यहां से करीब 75 हजार रुपये की दवाएं बरामद हुईं। जांच के बाद चार दवाओं के सैंपल भरने के साथ ही बरामद दवाओं को सील कर दिया गया। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक हेमेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नगला पटवारी, क्वार्सी इलाके में एक फर्जी मेडिकल स्टोर के संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर अलीशा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। मौके पर वैध लाइसेंस संचालक मतलूब खां पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी नगला पटवारी के पास नहीं मिला। उसने पुराना लाइसेंस दिखाया, जो कि अवैध था। इस पर मेडिकल स्टोर में रखीं करीब 75 हजार रुपये की दवाओं को सीज किया गया। साथ ही वहां से 4 संदिग्ध दवाओं के नमूने भी भरे गए। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed