फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid in search of restricted drugs

प्रतिबंधित दवाओं की तलाश में फफाला में छापामारी

Thu, 14 Jun 2018 02:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 14 Jun 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
Raid in search of restricted drugs
देहलीगेट इलाके में मेडिकल स्टोर पर छापेमार करती मेरठ एवं अलीगढ़ मंडल के स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ एवं अलीगढ़ मंडल की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को फफाला बाजार में दवा की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान प्रशांत मेडिकल एजेंसी की चेकिंग में टीम को प्रतिबंधित नशे का इंजेक्शन कोटविन समेत अन्य नशीली दवाओं के साथ रेयर यूज में आने वाली पेन किलर, बी कांप्लेक्स एवं एंटी बायोटिक मिले।
विज्ञापन


टीम ने सीजर मेमो जारी कर एजेंसी का माल एवं सेल पर रोक लगा दी। अब उसके खिलाफ ड्रग एक्ट में कार्रवाई की तैयारी है। दो अन्य दुकानों पर दवाओं की खरीद एवं बिक्री से संबंधित कागजात न मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरठ मंडल की विभागीय टीम ने पिछले दिनों बागपत में कुछ प्रतिबंधित एंटी बायोटिक व नारकोटिक्स दवाएं पकड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि इनकी सप्लाई बुलंदशहर से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बुलंदशहर में छापा मारा गया। यहां से पता चला कि यह दवाएं अलीगढ़ के फफाला मार्केट स्थित प्रशांत मेडिकल एजेंसी से खरीदी गई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मेरठ मंडल के सहायक आयुक्त औषधि राजेश श्रीवास्तव, अलीगढ़ मंडल के सहायक आयुक्त औषधि राकेश राजपूत, ड्रग इंस्पेक्टर बुलंदशहर दीपालाल, ड्रग इंस्पेक्टर बागपत वैभव, ड्रग इंस्पेक्टर अलीगढ़ हेमेंद्र चौधरी से सजी टीम ने बुधवार को फफाला मार्केट स्थित प्रशांत मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा।

इसके अलावा प्रकाश ड्रग हाउस एवं राधा फार्मेसी पर भी चेकिंग की गई। यहां दवाओं की बिक्री से संबंधित कुछ कागजात न पाए जाने पर दोनों को नोटिस जारी किया गया है। दोनों विक्रेता बिल प्रस्तुत कर देते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।


नशे की दवा बेचने वालों का समर्थन नहीं करेगी यूनियन
अलीगढ़। औषधि विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे जिला केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने विभागीय कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन नशे की दवा बेचने वालों का समर्थन नहीं करेगा। प्रतिबंधित दवा बेचने वालों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed