फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rahul Gandhi is lying on RAFAEL: Chandramohan

राफेल पर राहुल गांधी बोल रहे हैं झूठ: चंद्रमोहन

Mon, 12 Nov 2018 01:22 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 12 Nov 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is lying on RAFAEL: Chandramohan
गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन। - फोटो : Rupesh
भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के बैनर तले भारत की सुरक्षा व राफेल पर राजनीति विषय पर रविवार को एक गोष्ठी का आयोजन आगरा रोड स्थित महेश्वरी मोंटेसरी स्कूल में किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. विशन बहादुर सक्सेना ने की। 
विज्ञापन


मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता भाजपा चन्द्रमोहन ने कांग्रेस को राफेल पर राजनीति के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी संगठन है। हम राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बात करते हैं। राफेल पर राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सीपी गुप्ता ने कहा कि यूपीए सरकार ने 2012 में एलवन बिड के माध्यम से दासों कंपनी से 126 राफेल खरीदने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


लेकिन, जून 2012 तक कांग्रेस ने निहित स्वार्थों के कारण इसको लटकाए रखा। डॉ. वीपी पाण्डेय ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद कांग्रेस की देन है। प्रदेश सह संयोजक भुवन भूषण कमल ने कहा कि राहुल दोकलाम विवाद के समय चीन के राजदूत से बिना विदेश मंत्रालय की ब्रीफ्रिंग के मिलते हैं। जो देश की सुरक्षा के लिए घातक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ मानवेन्द्र सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की। जो 562 रियासतों का भारत में एकीकरण की मिसाल है। विशन बहादुर सक्सेना ने कहा कि राफेल सौदे में रिलायंस के साथ 30 अन्य कंपनियां भी साझेदार हैं। संचालन डॉ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।


इस मौके पर सर्वश्री गरुणध्वज उपाध्याय, अशोक चौधरी, नीरव अरोरा, आचार्य रूपकिशोर, नागेन्द्रपाल सिंह, पवन पराग, प्रमोद बंसल, आईएस भटनागर, अविनाश शर्मा, प्रमोद वार्ष्णेय, एड सुधीर बाबू गुप्ता, योगेश गुप्ता, डॉ युवराज वार्ष्णेय, सौरभ अग्रवाल, विजय नवमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed