फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ractor trolley parked at Dhanipur Mandi gate due to non-procurement of wheat

गेहूं खरीद न होने पर धनीपुर मंडी गेट पर खड़ी कीं ट्रैक्टर ट्रॉली

Wed, 23 Jun 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ractor trolley parked at Dhanipur Mandi gate due to non-procurement of wheat
धनीपुर मंडी क्रय केंद्र हंगामा करते किसान यूनियन के पदाधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
धनीपुर मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की तुलाई न होने से नाराज किसानों का आक्रोश सतह पर आ गया। आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनरतले मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर अड़ाकर धनीपुर मंडी का गेट अवरुद्ध कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम कोल व डिप्टी आरएमओ ने तुलाई शुरू कराकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिछले कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि किसानों के पास टोकन होने के बावजूद उनके गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। क्रय केंद्र संचालक अपनी मनमर्जी से किसी का 30 क्विंटल तो किसी का 20 क्विंटल गेहूं तौल रहे हैं। जानकारी मिलने पर जब वह साथियों के साथ मंडी पहुंचे तो यहां तुलाई के लिये 114 ट्रैक्टर खड़े हुए थे। पदाधिकारियों ने वहां मौजूद अफसरों पर तुलाई के लिये दबाव बनाया। लेकिन अधिकारियों के 20 क्विंटल से अधिक गेहूं न खरीद जाने की बात कहने पर किसान भड़क गए। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से यहां पड़े और 20 क्विंटल की तुलाई से काम नहीं चलेगा। कम से कम 30 क्विंटल प्रति किसान गेहूं टोला जाए। अधिकारियों के असमर्थता जताने से नाराज किसानों ने धनीपुर मंडी के मुख्य द्वार को ट्रैक्टरों से बंद कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम कोल केवी सिंह एवं डिप्टी आरएमओ कुशल पाल सिंह पहुंच गये। उन्होंने किसान यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडी में स्थित तीनों क्रय केंद्रों में से दो केंद्रों पर 20 क्विंटल प्रति किसान के हिसाब से तुलाई जारी रहेगी, जबकि एक कांटे पर 30 क्विंटल प्रति किसान के हिसाब से तुलाई की जाएगी। शेष बचे हुए ट्रैक्टरों की हरदुआगंज एवं गभाना में तुलाई कराई जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने मुख्य द्वार खाली किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सिंह राणा ने कहा कि प्रतिवर्ष किसानों को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है और यह सिर्फ क्रय केंद्र प्रभारी एवं एफसीआई के अधिकारियों की कमी के कारण होता है। जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि दिन भर तुलाई के बाद 12 किसानों का गेहूं नहीं तुल पाया है। यदि इनका गेहूं नहीं तुला तो भाकियू पदाधिकारी किसानों के साथ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर डैनी ठाकुर, भानु प्रताप सिंह, संदीप चौहान, सुरेंद्र सिंह, राजू सिंह, अवधेश, रामप्रसाद, राजकुमार सहित अनेक किसान उपस्थित रहे। एसडीएम कोल केवी सिंह ने बताया कि धनीपुर मंडी में एक दो दिन पहले तक किसानों के मात्र 56 ट्रैक्टर थे। लेकिन सोमवार को यहां गभाना, खैर, इगलास आदि स्थानों से किसान आ गये। इस वजह से तोल में दिक्कतें आई। मंगलवार को मंडी में लगभग सभी किसानों का गेहूं तुलवा दिया गया है।

बचे किसानों का गेहूं तुलेगा या नहीं पता नहीं
एसडीएम कोल केवी सिंह ने बताया कि मंगलवार को गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद का अंतिम दिन था। अंतिम दिन गुजरने के बाद आगे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा या नहीं, यह सब शासन के आदेश पर निर्भर करेगा। दरअसल गेहूं खरीद साफ्टवेयर से जुड़ी हुई है। यदि साफ्टवेयर बंद हो गया तो खरीद नहीं हो सकेगी। बताते चलें कि इससे पूर्व 16 जून खरीद की अंतिम तिथि थी, लेकिन शासन ने इसे बढ़ाकर 22 जून कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed