फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Public hassle due to the closure of private buses

प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से लोगों को हुई परेशानी

Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Public hassle due to the closure of private buses
प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से लोगों को हुई परेशानी - फोटो : Dig Vishal
महानगर में शुक्रवार को प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को घंटों तक रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा। प्राइवेट बसों के बंद होने के कारण डग्गेमार वाहनों की पौ बारह हो गई। छोटा हाथी एवं टेंपो में सवारियां ओवरलोड होकर चली। पुलिस प्रशासन का ध्यान केवल सिटी बसों के संचालन को रोकने पर था, जबकि डग्गेमारी करने वाले वाहनों पर उसका कोई ध्यान नहीं था। शुक्रवार को पूरे दिन प्राइवेट बस अड्डे सूने पड़े रहे। यहां यात्री बसों के संचालन की आश लगाकर घूमते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात को डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न प्राइवेट बस अड्डों से 18 बसों को उठाकर चालान कर दिया। इन सभी बसों को बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित नुमाइश मैदान में रात को खड़ा करा दिया गया। देर पुलिस एवं परिवहन विभाग की कार्रवाई से प्राइवेट बस आपरेटरों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


देर रात ही बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बसों का संचालन न करने का ऐलान कर दिया। शुक्रवार को इसका असर भी देखने को मिला। सुबह से ही प्राइवेट बसों का संचालन ठप रहा। प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से इन बसों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें डग्गेमार वाहनों के सहारे अपनी यात्रा करनी पड़ी। शहर का छर्रा अड्डा, अतरौली अड्डा, कठपुला, कलेक्ट्रेट आदि स्थानों पर बने प्राइवेट अड्डे पूरी तरह सूने दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 अतिरिक्त बसों को चलाने की बनाई योजना
प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने के बाद रोडवेज ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। इस जिम्मेदारी वह पूरी तरह तो सफल नहीं हो सका, लेकिन कुछ हद तक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। एआरएम बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह व एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को पहला दिन था। इसलिए हो सकता है कुछ परेशानी हुई हो। बस स्टैंड प्रभारी ने डिपो से जिस रोड के लिए बस की मांग की गई उसे तत्काल बस उपलब्ध कराई गई।

इसके साथ ही सभी रोडवेज बसों की ईटीएम मशीनों में अतिरिक्त रूट फीड कराए गए। इसका फायदा भी हुआ, जिस मार्ग की सवारी अधिक दिखाई देती उसी रोड पर सड़क को भेज दिया जाता है। आगरा जाने वाली गाड़ी में सासनी, मथुरा जाने वाली गाड़ी में इगलास तक की सवारियों को बिठाया गया। इसी तरह चंडौस, सिकंदराराऊ एवं अनूपशहर तक गाड़ी भेजी गई। लोकल मार्गों पर यात्रियों का अंदाजा होने के बाद इन मार्गों पर बसों का संचालन कराने की भी योजना है। क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने बताया कि प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने पर परिवहन निगम ने 65 अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई है। इसके लिए अलीगढ़ 15, बुद्ध विहार 15, एटा, कासगंज एवं हाथरस से 10-10 तथा अतरौली डिपो से पांच बसों को यात्रियों की संख्या के हिसाब से मार्गों पर दौड़ाया जाएगा। 

प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। परिवहन निगम ने छोटे रूटों पर बसों के संचालन की योजना बना ली है। इसके लिए बुद्ध विहार, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस एवं अतरौली डिपो को 65 गाड़ी अतिरिक्त चलाने के निर्देश दिए हैं। इन गाड़ियों को आवश्यकता अनुसार चलाया जाएगा। 

- अतुल त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक

ट्रैफिक पुलिस ने एक दर्जन बसों के काटे चालान
महानगर के गांधी पार्क बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बस को खड़ा करके सवारी भरने वाले रोडवेज की एक दर्जन के करीब बसों के चालान काटे। कई घंटे तक ट्रैफिक पुलिस की क्रेन गांधी पार्क बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी रही और जिस बस ने सड़क पर ही सवारी उतारी और चढ़ाई उसी को क्रेन के माध्यम से खींचकर थाने पहुंचाया। हालांकि बाद में ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट बसों को छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से रोडवेज के ड्राइवरों में भी अफरा-तफरी मची रही। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के कारण गांधी पार्क बस अड्डे के बाहर पूरे दिन जाम नहीं लगा। एसपी ट्रैफिक अजीजउलहक के निर्देशन में यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ने रोडवेज की 19 बसों के खिलाफ कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed