फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Provisional list of partial delimitation at block and district headquarters

ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर चस्पा हुई आंशिक परिसीमन की अनंतिम सूची

Sun, 10 Jan 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Provisional list of partial delimitation at block and district headquarters
मार्च में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए पंचायत राज विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी की गई जिले के आंशिक परिसीमन की सूची जिला मुख्यालय, तहसील व ब्लॉक पर चस्पा कर दी गई। इसे देखने के लिए दावेदार और समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा जवां, बरौली, गभाना व टप्पल को नई नगर पंचायत बनाने और इसके चलते 14 ग्राम पंचायतों के निकाय में जाने के कारण जिले का परिसीमन बदल गया है। इससे इन ग्राम पंचायतों के सहारे प्रधानी, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य बनने का सपना देख रहे दावेदारों को झटका लगा है। प्रधान बनने का सपना देख रहे इन ग्राम पंचायतों के दावेदारों की तो उम्मीद ही खत्म हो गई है, लेकिन क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य बनने के इच्छुक लोग अपनी रणनीति पर पुन: विचार को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

सभी की निगाहें नए आंशिक परिसीमन पर टिक गई हैं। इसके लिए सभी बड़ी संख्या में सूची के आंकलन को पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि इस बार जिला पंचायत के कुल 47 वार्ड प्रस्तावित किए गए है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार पांच वार्ड कम हुए हैं। बताते चलें कि पिछले चुनाव में 52 वार्ड में वोट पड़े थे। अब इनकी संख्या महज 47 रह गई है। इनमें लोधा में दो, चंडौस में एक, अकराबाद में एक व जवां में एक-एक वार्ड कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 1156 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। पिछले साल इनकी संख्या 1290 थी। यानी कि क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या में 134 वार्डों की कमी आई है। वहीं कुल 867 पंचायतों में ग्राम प्रधानी के चुनाव प्रस्तावित हैं। पिछली बार इनकी संख्या 902 थी। इस अनंतिम सूची पर 11 से 12 जनवरी तक, प्रस्तावित सूची पर दावे एवं आपत्ति प्राप्त की जाएंगी।
13 से 14 जनवरी तक, आपत्तियों का निस्तारण होगा।
15 से 16 जनवरी तक, परिसीमन की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed