Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest started if case is not registered in molestation and assault

Aligarh News: छेड़खानी-मारपीट में मुकदमा दर्ज न होने पर धरना शुरू, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Mon, 23 Dec 2024 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2024 02:15 AM IST
सार

गांव छबीलपुर निवासी एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी कर मारपीट कर दी थी। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर धरना-प्रदर्शन दिया।

विज्ञापन
Protest started if case is not registered in molestation and assault
आंबेडकर पार्क में धरना पर बैठे परिजन व सामाजिक संगठन - फोटो : स्वयं

विस्तार

थाना छर्रा क्षेत्र के गांव छबीलपुर में बीती 2 दिसंबर को हुई घटना में मुकदमा दर्ज नहीं होने के विरोध में परिवार के साथ अन्य दलों ने पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए लोग डॉ.आंबेडकर पार्क पर पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बहुजन जागरूक महासभा के राष्ट्रीय सचिव सचिन माइकल डेन ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार का मुकदमा 48 घंटे में दर्ज नहीं होता है तो पीड़ित परिवार भूख हड़ताल आरंभ कर देगा। लखनऊ में विधानसभा के मुख्य गेट पर आमरण अनशन करेंगे। गाैर हो कि गांव छबीलपुर निवासी एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी कर मारपीट कर दी थी। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर 22 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन दिया।
विज्ञापन


धरने में भीम आर्मी, बहुजन जागरूक महासभा, यादव महासभा, संविधान प्रचार फाउंडेशन, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी ने अपना सहयोग पीड़ित परिवार को दिया। हरनाम सिंह प्रधान, संजय मिस्त्री, डॉ. केके शेखर, संतोष कुमार, ब्रजेश कुमार मास्टर, विक्रांत उमाशंकर यादव, देवेंद्र, जयपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, वीरेंद्र इंडियन, अनिकेश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed