फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   protest against racial discrimination in AMU

अमेरिका में रंगभेद के चलते हुई हत्या के विरोध में एएमयू में उठी आवाज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
protest against racial discrimination in AMU
अमेरिकी नागरिक की रंगभेद के चलते हुई हत्या के विरोध में एएमयू में विरोध प्रकट करता युवक। - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की पुलिस बर्बरता के चलते हुई मौत के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी आवाज उठी है। विश्वविद्यालय के मौजूदा और पूर्व छात्रों ने इस घटना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है। परिसर में एक छात्र ने हाथ में बैनर लेकर इस घटना का विरोध किया। हालांकि महामारी के चलते हुए लॉक डाउन और वार्षिक परीक्षाएं होने के बाद हुए सत्र समाप्ति के चलते अधिकांश छात्र अपने-अपने घर जा चुके हैं। लेकिन फिर भी जो चंद छात्र बचे हैं उन्हीं में से एक ने हाथों में बैनर लेकर विश्वविद्यालय परिसर में घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। दूसरी ओर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हफीज गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना आज भी यह सोचने पर मजबूर करती है कि मनुष्य सभ्य हुआ है या असभ्य हुआ है। केवल त्वचा के रंग के आधार पर एक मनुष्य का दूसरे मनुष्य के साथ भेदभाव करना यह कौन सी प्रगतिशील मानसिकता है? जबकि आज से डेढ़ सौ वर्ष पहले इसी मानसिकता के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन अपने कदम बढ़ाए थे। यह दुर्भाग्य की बात है इतने वर्षों बाद भी यह मानसिकता आज भी अस्तित्व में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed