फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against fee hike in AMU gets support from JNU Students Union

AMU: यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को मिला जेएनयू छात्र संघ का समर्थन, महासचिव-उपाध्यक्ष

Sat, 09 Aug 2025 02:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 02:59 AM IST
सार

जेएनयू छात्र संघ की महासचिव मुंतिहा फातिमा ने कहा कि एएमयू प्रशासन फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दबाने की कोशिश कर रहा है। उपाध्यक्ष मनीषा ने भी फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग की। उन्होंने एएमयू प्रशासन की इस बात के लिए आलोचना की कि उसने पुलिस को कैंपस के अंदर आने की अनुमति दी।

विज्ञापन
Protest against fee hike in AMU gets support from JNU Students Union
एएमयू में में कोर्सों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बंद किया गेट - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को अब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र संघ का समर्थन मिल गया है। जेएनयू छात्र संघ की महासचिव मुंतिहा और उपाध्यक्ष मनीषा शुक्रवार को धरना स्थल बाब-ए- सैयद गेट पर पहुंचीं। विश्वविद्यालय प्रशासन इस स्थिति पर सतर्कता बनाए हुए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जेएनयू छात्र संघ की महासचिव मुंतिहा फातिमा ने कहा कि एएमयू प्रशासन फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने पुलिस को कैंपस में बुलाने और छात्रों के साथ मारपीट की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्राओं के हिजाब खींचे गए हैं, जो कि एक बेहद खराब स्थिति है। उन्होंने कहा कि एएमयू में छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है और उन्हें छात्र संघ बनाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष मनीषा ने भी फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग की। उन्होंने एएमयू प्रशासन की इस बात के लिए आलोचना की कि उसने पुलिस को कैंपस के अंदर आने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रों को गुंडा मानती है। मनीषा ने एएमयू वीसी के इस फैसले को गलत बताया और छात्राओं के साथ हुई अभद्रता के लिए माफी की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा नमाज पढ़ने का नहीं, बल्कि फीस वृद्धि का है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

एएमयू छात्रों के धरने पर आने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। हम पहले ही कह चुके हैं कि कुछ बाहर से आकर लोग मासूम छात्रों को गुमराह करते हैं, जिससे स्थितियां खराब होती हैं। हम पूरे हालात पर नजर रख रहे हैं। - प्रोफेसर वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed