{"_id":"57a0facf4f1c1be84f2b8fc0","slug":"property-with-the-intention-of-grabbing-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राजदूत से शिकायत संपत्ति कब्जाने की नीयत से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी राजदूत से शिकायत संपत्ति कब्जाने की नीयत से हमला
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत से शिकायत संपत्ति कब्जाने की नीयत से हमला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पति के साथ ससुराल सिंहपुर-हिम्मतपुर आई अमेरिकी महिला और उसके एनआरआई पति पर हमला और लूट का प्रकरण मंगलवार को अमेरिकी दूतावास में राजदूत के सामने पहुंच गया।
पांच पेज की लिखित शिकायत में एनआरआई दंपति ने साफ-साफ लिखा है कि उनकी संपत्ति कब्जाने के लिए पड़ोसियों ने उन पर हमला बोला और महिला का यहां तक कहना है कि उसको गलत मंशा से दबोचने तक की कोशिश की। इस शिकायत में पांच आरोपी बनाए हैं। साथ ही पालीमुकीमपुर पुलिस पर उल्टा धमकाने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी राजदूत ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
बता दें कि अमेरिका में रहने वाले नीरद उपाध्याय थाना पालीमुकीमपुर के गांव सिंहपुर हिम्मतपुर में अपना मकान बनवा रहे हैं। बुढ़ापे में वह यहीं वतन की मिट्टी में पत्नी मोरीन संग रहना चाहते हैं। 21 जुलाई को उनकी पत्नी मोरीन उपाध्याय गांव में घूमने आईं थीं।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात दंपति घर में थे इसी दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि जमकर मारपीट की गई और लूटपाट कर ले गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। नीरद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हीं को जेल भेजने की धमकी दी। इससे उनकी पत्नी बेहद ही भयभीत हो गई। वह लोग अमेरिका लौटने लगे। नीरद ने बताया कि मंगलवार को इस प्रकरण की शिकायत उन्होंने अमेरिकी दूतावास में दर्ज कराई है।
राजदूत ने उन्हें प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन भी दिया है। इस शिकायत में उन्होंने गांव के ही पड़ोसी वीरेंद्र, प्रेमवती, कुमकुम, कमलेश, उमेश बनाए हैं। साफ-साफ आरोप है कि यह लोग उनकी संपत्ति पर कब्जा के इरादे से यह हरकत कर रहे हैं। चूंकि अब तक यह मकान खाली था और अब वह यहां रहना चाहते हैं तो इस तरह की हरकतें करके वह उन्हें भगाना चाहते हैं। आरोप है कि इलाका पुलिस भी उनके प्रभाव में है। जब शिकायत पर पुलिस बुलाई गई तो उल्टा हमको ही धमकी देते हुए अभद्रता की।
बेड पर बैठ पुलिस वाले मांग रहे थे स्कॉच
एनआरआई दंपति ने पांच पेच की शिकायत में पालीमुकीमपुर पुलिस स्टाफ पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि जब पुलिस आई तो सीधे अंदर घर में घुसकर उनके बेड पर बैठ गई और उनको देख भद्दे कमेंट करने लगे। महिला के कपड़ों को लेकर छींटाकशी की और यहां तक कहा कि आप विदेश से आए हैं और आपके पास तो स्कॉच होगी। उन्होंने मदद के नाम पर पीने के लिए स्कॉच तक मांगी। इस दौरान फोन पर बात तक नहीं करने दी।