फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Property dealer shot and injured

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल किया

Tue, 02 Feb 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shot and injured
घायल अरून प्रताप - फोटो : CITY OFFICE
थाना लोधा क्षेत्र में मंगलवार की रात को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर उस समय कार से अपने घर आ रहा था। घायल अवस्था में प्रॉपर्टी डीलर को मलखान सिंह जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लोधा के गांव भरतपुर के रहने वाले अरुण प्रताप उर्फ गोलू राना वर्तमान में थाना बन्नादेवी के मैलरोज बाईपास रोड पर रहते हैं। उनके पिता सेना में थे और ड्यूटी के दौरान ही शहीद हो गए थे। अरुण प्रताप की गांव में खेती बाड़ी भी है और वह प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते हैं। वह दो भाई हैं। मंगलवार की रात को वह अपनी आई टेन कार से गांव जौफरी गए थे। उनके साथ एक सहयोगी भी था। वापस लौटते समय फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली शीशे को तोड़ती हुई अरुण प्रताप के सीधे कंधे में लगी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर थाना लोधा के प्रभारी और सीओ का गभाना कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल को मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि अरुण प्रताप का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद है। इसके अलावा गांव में भी रंजिश चल रही है। सीओ गभाना कर्मवीर सिंह कहते हैं कि हम इस घटना के हर बिंदु पर जांच करेंगे। घटना की प्रकृति को सामने आने वाले तथ्यों के धरातल पर परखा जाएगा। मामले की गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed