फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Problems can end if officers have a Twitter account

अलीगढ़ः अधिकारियों का ट्विटर अकाउंट हो तो खत्म हो सकती हैं समस्याएं

Sat, 10 Jul 2021 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Problems can end if officers have a Twitter account
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति पद के अतिरिक्त प्रभारी व लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने छात्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विवि प्रबंधन को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। कुलपति का कहना है कि अधिकारियों का ट्विटर अकाउंट हो तो जल्द समस्याएं खत्म हो सकती हैं। पोर्टल पर निर्धारित शुल्क लेकर छात्रों की समस्याएं निर्धारित दिनों में समाप्त की जाएं। अगर समस्या बनी रहती है तो छात्र ट्विटर पर शिकायत करेगा, जिससे निस्तारण का दायित्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि विगत दिनों डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रो. अशोक मित्तल को हटाकर लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। कुलपति ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक पोर्टल स्थापित किया गया है। वहां विद्यार्थी को विवि आने के लिए हतोत्साहित किया जाता है। विद्यार्थी पोर्टल पर समस्या के अनुरूप शुल्क जमा करता है और निर्धारित समय सीमा में समस्या का समाधान कर दिया जाता है। हर अधिकारी का एक ट्विटर अकाउंट है। समस्या सार्वजनिक रूप से अधिकारी के पास पहुंचती है तो उनका उत्तरदायित्व और बढ़ जाता है। ऐसे में यथाशीघ्र समस्या का समाधान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed