फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pro. Sheeba Hamid appointed member of National Council Rural Tourism

एएमयूः प्रो. शीबा हामिद राष्ट्रीय ग्रामीण पर्यटन परिषद की सदस्य नियुक्त

Fri, 13 Aug 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pro. Sheeba Hamid appointed member of National Council Rural Tourism
प्रोफेसर शीबा हामिद। एएमयू - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में मास्टर आफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट की समन्वयक प्रोफेसर शीबा हामिद को महिला भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डब्लूआईसीसीआई) के राष्ट्रीय ग्रामीण पर्यटन परिषद की सदस्य नियुक्त किया गया है। डब्लूआईसीसीआइ एक प्रमुख राष्ट्रीय व्यापार चैंबर है जो महिला उद्यमियों, व्यवसायियों और सभी क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए वैश्विक प्रभाव पर कार्य करता है।
विज्ञापन

प्रोफेसर शीबा ने कहा कि एक सदस्य के रूप में उनका कार्य महिलाओं की आवाज को मुख्यधारा में लाने का है। साथ ही नीति-निर्माण और सभी क्षेत्रों में निर्णय लेने की उनकी रुचि को बनाए रखने, महिलाओं को बेहतर प्रोत्साहन प्राप्त करने और वित्तीय क्षमता में सुधार करना भी मकसद है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी महिलाओं, उद्यमियों और पेशावरों की प्रतिस्पर्धात्मकता को सशक्त बनाने के उपाय करने की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था और समाज में महिलाओं के प्रयासों को सशक्त बनाने, व्यापार नेटवर्किंग, सहयोग को बढ़ावा देने और अन्य निर्णयों के बीच परिषद के प्रयासों में योगदान के लिए प्रतिनिधित्व और सिफारिशों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed