{"_id":"6092e2708ebc3e8dc1318d60","slug":"principal-death-due-to-corona-infection-city-office-news-ali26251600","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से प्रधानाचार्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से प्रधानाचार्य की मौत
विज्ञापन
कोविड 19 का प्रकोप जारी है। बुधवार को रामघाट रोड स्थित अस्पताल में भर्ती विद्युत परिषद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतका के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
कासिमपुर पावर हाउस कॉलोनी में रहने वाली 55 वर्षीय महिला विद्युत परिषद कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थीं। उनके पति मान सिंह भी पावर हाउस में हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी को लगातार बुखार होने पर कोविड परीक्षण कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रामघाट रोड स्थित निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वह आईसीयू में थी।
बुधवार तड़के 3.30 बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल में डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं। पत्नी की पल्स व ऑक्सीजन चेक करने वाला मॉनिटर भी खराब था, जो सब कुछ सामान्य बताता था। कनेक्शन कटने के बाद भी उसकी रीडिंग जस की तस थी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और इसे उच्च स्तर तक ले जाएंगे।