{"_id":"641b5ed8132e995e06086484","slug":"pressure-of-marriage-on-sister-brother-was-beaten-up-aligarh-news-c-2-ali1009-73864-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बहन पर शादी का दबाव, भाई से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बहन पर शादी का दबाव, भाई से की मारपीट
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र की युवती इन दिनों अपने पूर्व सहपाठी से परेशान है। उस पर आरोपी शादी का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर युवती के भाई के साथ मारपीट करा दी। इस मामले में क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सिकंदराराऊ हाथरस के दर्शन सिंह की मामू भांजा में सरदार जी टेलीकाम के नाम से मोबाइल शॉप है। युवती के अनुसार उसने 2017-2019 में गोपी स्थित एक कॉलेज से डीएलएड की थी। इस दौरान दर्शन भी उसके साथ पढ़ता था। तभी से उससे बातचीत होती आ रही है। हालांकि पढ़ाई खत्म हो गई, मगर बातचीत जारी है। अब वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा है। इस पर ऐतराज जताया तो कई बार घर आकर धमकी भी दे दी।
अब 15 मार्च को रामघाट रोड के एक स्कूल में पढऩे वाले उसके छोटे भाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, जिसमें दर्शन सिंह का ही हाथ है। मारपीट करने वालों ने सीधे धमकी दी थी कि अगर तेरी बहन ने बात नहीं मानी तो परिणाम गंभीर होंगे। 2008 में पिता की मौत के बाद से मां व छोटे भाई के साथ रहने वाली युवती दहशत में है। लगातार उसे धमकियां मिल रही हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।