{"_id":"5eff3be08ebc3e4336017781","slug":"prerna-canteen-will-open-in-government-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन
Fri, 03 Jul 2020 08:33 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Andhra Bhavan Canteen
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अब प्रेरणा कैंटीन की स्थापना की जाएगी। स्वयं सहायता समूह इन कैंटीनों का संचालन करेंगे। डीएम ने इस प्लान के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का प्लान तैयार किया है।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आदेश दिया कि जिले के सभी विकास खंड, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में एनआरएलएम की महिला समूहों के द्वारा प्रेरणा कैंटीन खुलवाईं जाएं।
इसके साथ ही आईएलआई के हाई रिस्क वाले मरीज एवं एसएआरआई लक्षण वाले मरीजों को कोविड एल-2 अस्पताल, आईएलआई के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज छेरत को भर्ती कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं, सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर नियमित ओपीडी का संचालन, कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना करते हुए उसकी सूचना कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी एवं कोरोना कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
इधर, प्रवासी श्रमिकों को डूडा, मत्स्य विभाग, उद्योग विभाग एवं पीडब्ल्यूडी समेत समस्त कार्यदायी संस्थाओं तथा निजी औद्योगिक इकाइयों, हेल्थ केयर कंपनी, सीमेंट कंपनी एवं फर्नीचर कंपनी आदि में रोजगार दिलाने के लिए जीएम डीआईसी को निर्देशित किया।
सभी एसडीएम को उनके क्षेत्रों में स्थित चक मार्गों को कब्जा मुक्त कराने सहित भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए। डीएम ने सीडीओ को समस्त तहसीलों/विकास खंडों में उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने को निर्देशित किया। बैठक में एसएसपी, सीडीओ, एडीएम (नगर/प्रशासन/वि.रा) नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।