फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations for Mohan Bhagwat stay in Aligarh begin

मोहन भागवत प्रवास: अलीगढ़ मंडल के हर गांव, बस्ती और घर तक पहुंचेगा संघ, लोकार्पण को आ रहे डिप्टी सीएम

Sat, 05 Apr 2025 07:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 07:55 AM IST
सार

17 से 21 अप्रैल तक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अलीगढ़ में प्रवास करेंगे। सिंघारपुर स्थित केशव सेवाधाम में बने नए भवन का लोकार्पण 7 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या करेंगे। 4 अप्रैल को हुई समन्वय की बैठक में लोकार्पण कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Preparations for Mohan Bhagwat stay in Aligarh begin
मोहन भागवत, सरसंघचालक, RSS - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष इस साल विजय दशमी से शुरू होगा। इससे पहले हर गांव और बस्ती तक संघ का विचार पहुंचाने की तैयारी की गई है। इसके लिए मंडल स्तर (छह गांव) पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसके माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया जाएगा। यह जानकारी 4 अप्रैल को केशव सेवाधाम में हुई संघ की समन्वय बैठक में संघ तथा आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को दी गई। इसके अलावा बंगलूरू में हुई संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में पारित हुए प्रस्तावों की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन


समन्वय बैठक केशव सेवाधाम में बने नए भवन में हुई, जिसमें प्रांत प्रचारक प्रमुख प्रीतम नेे स्वयंसेवकों को संबोधित किया। तीन चरणों में हुई बैठक के पहले चरण में संघ के अलीगढ़ और हाथरस के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत के 17 से 21 अप्रैल तक अलीगढ़ में प्रवास कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालने पर चर्चा हुई। प्रमुख कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। शाम चार बजकर 45 मिनट पर संघ और आनुषांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई जो देर शाम तक चली।
विज्ञापन


प्रांत प्रचारक प्रमुख ने कहा कि 2025 संघ का शताब्दी वर्ष है। इस साल विजय दशमी से अगले साल विजय दशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा। इसलिए समाज को संगठित करने के लिए विजय दशमी से पहले मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान संघ का साहित्य घर-घर पहुंचाया जाएगा। बंगलूरू में हुई प्रतिनिधि सभा में पारित हुए प्रस्तावों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी के अवसर पर विश्व शांति और समृद्धि के लिए समरस और संगठित हिंदू समाज का निर्माण करने का संकल्प लिया गया है। इसके अलावा बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता से खड़े होने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महारानी अबक्का की महानता की देंगे जानकारी

प्रांत प्रचारक प्रमुख प्रीतम ने स्वयंसेवकों को बताया कि इस वर्ष महान महिला स्वतंत्रता सेनानी महारानी अबक्का की 500वीं वर्षगांठ है। महारानी ने उल्लाल संस्थान दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) पर सफलतापूर्वक शासन किया था। पुर्तगाली आक्रमणकारियों को उन्होंने अपने शासनकाल में बार-बार परास्त किया। इतिहास के पृष्ठों में उन्हें अभयारानी की संज्ञा दी गई। महारानी ने शिव मंदिरों और तीर्थ स्थलों का विकास किया। भारत सरकार ने उनके नाम पर टिकट भी जारी किया था।

लोकार्पण समारोह में जुटेगा संघ परिवार
सिंघारपुर स्थित केशव सेवाधाम में बने नए भवन का लोकार्पण 7 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या करेंगे। 4 अप्रैल को हुई समन्वय की बैठक में लोकार्पण कार्यक्रम पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा सभी आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed