फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power poles , uprooted trees and hoardings , drizzle some relief

बिजली के खंभे, पेड़ और होर्डिंग्स उखड़ गए, बूंदाबांदी से कुछ राहत

Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Power poles , uprooted trees and hoardings , drizzle some relief
आंधी - फोटो : महीपाल ‌सिंह
सोमवार को तेज आंधी और बारिश। मंगलवार को तेज हवाएं और बूंदाबांदी। इसके बाद बुधवार शाम को अचानक आई जबरदस्त तेज आंधी ने सब कुछ धूल धूसरित कर दिया। आंधी इतनी तेज थी कि कई बिजली के खंभे टेढ़े हो गये।
विज्ञापन

कई जगहों पर तार टूट गये। सारसौल से आपूर्ति देने वाले बिजली के कई तार टूट गए जिससे आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांधीपार्क बिजली घर के सप्लाई फ ीडर पर पेड़ गिर जाने से कई जगह की बिजली चली गई।
विज्ञापन

बन्ना देवी में बिजली का खंभा पेड़ पर झुक गया। डीएम आवास, दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट, अनूपशहर रोड, कठपुला, रसलगंज, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, जमालपुर, शाहजमाल, शाहकमाल रोड, रामघाट रोड, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, नौरंगाबाद, रघुवीरपुरी, रेलवे रोड, ऊपरकोट, तालानगरी, क्वार्सी चौराहा सहित कई इलाकों में होर्डिंग्स पर लगे बैनर फट गए। हल्के होर्डिंग्स उखड़ कर तितर बितर हो गये। दुकानों के आगे लगे तिरपाल फट गये। सड़क पर लगी छोटी दुकानों पर सब सामान बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानेपीने के आइटम धूल से बेस्वाद हो गये। इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन बिजली के फीडरों पर ब्रेकडाउन कर दिया गया। जिससे आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया। धूल के बाद अचानक बूंदाबांदी और हल्की बारिश के तेज छींटों ने गंदगी बढ़ा दी। हालांकि इससे दिन की उमस से राहत भी मिली।
 इधर, हाईवे से लेकर अंदरुनी सड़कों तक यातायात ठहर गया। दोपहिया वाहन सवार किसी दुर्घटना के डर से जहां के तहां ही ठहर गये। देर रात तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े इलाकों की सप्लाई लाइन को चेक करने और उसको चालू करने का काम होता रहा।

बिजली विभाग ने एक दर्जन से अधिक टीमों को इस काम में लगाया। देहात में भी बिजली की सप्लाई ठप रही। आंधी के कारण कुछ स्थानों पर कई नामीगिरामी कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित रहे। लोग बात नहीं कर पाए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भीषण गरमी, हवा का दबाव बना रहा तो ऐसी आंधी फिर से आ सकती है। इसी के साथ हल्की बूंदाबांदी और प्रीमानसून की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed