फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power outages due to storm and rain

Aligarh: आंधी-बारिश से चरमराई व्यवस्था, कई जगह तारों पर पेड़-टहनियां गिरीं, आधे शहर में घंटों गुल रही बिजली

Tue, 05 May 2026 12:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 05 May 2026 12:17 PM IST
सार

बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी के साथ पानी संकट का भी सामना करना पड़ा। इन्वर्टर जवाब दे गए। कई इलाकों में मोटर नहीं चल सकीं। दिन भर बिजली विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट तलाशने और उन्हें ठीक करने में लगी रहीं।

विज्ञापन
Power outages due to storm and rain
बिजौली के गांव सिद्ध में आंधी से गिरा बिजली का खंभा - फोटो : संवाद

विस्तार

तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के बाद 4 मई को अलीगढ़ शहर की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। कई इलाकों में ब्रेकडाउन और तकनीकी फॉल्ट आने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। कई क्षेत्रों में तारों पर पेड़ और टहनियां गिर गईं। 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन आने से शहर के कई बिजलीघरों और फीडरों की सप्लाई घंटों बाधित रही।

विज्ञापन


रविवार की रात मौसम खराब होने के साथ ही बिजली लाइनों और फीडरों में दिक्कतें शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में तारों पर पेड़ और टहनियां गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ स्थानों पर तकनीकी खराबी और ब्रेकडाउन के कारण सप्लाई पूरी तरह बंद करनी पड़ी। बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी के साथ पानी संकट का भी सामना करना पड़ा। इन्वर्टर जवाब दे गए। कई इलाकों में मोटर नहीं चल सकीं। दिन भर बिजली विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट तलाशने और उन्हें ठीक करने में लगी रहीं।

विज्ञापन

अलीगढ़ शहर में नाै स्थानों पर लाइनों में ब्रेकडाउन हुआ था। कई जगह तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं, जिन्हें ठीक कर शाम तक आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शहर में बिजलीघरों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। - अरविंद नायक, मुख्य अभियंता वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में गुल रही बिजली
शहर के शिवपुरी, सासनी गेट, मथुरा रोड फीडर, गंगाधाम फेज-2, एडीए काॅलोनी, विकास नगर, जनकपुरी, रामघाट रोड, स्वर्ण जयंती नगर, बारहद्वारी, घनश्यामपुरी, प्रकाश नगर, जलालपुर, दीनदयाल बिजलीघर, भगवन नगर, अवंतिका फेज- 1, सुदामापुरी, बेगमबाग, विद्या नगर, कनवरीगंज, नौरंगाबाद, रॉयल कावेरी, क्यामपुर, मोहम्मद अली रोड, उदय सिंह जैन रोड। इसके अलावा स्वर्ण जयंती नगर। सुदामापुरी सब स्टेशन पर जंफर जलने व शाहंशाबाद क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना भी मिली। देहात क्षेत्र के अतराैली, बिजाैली, गभाना, भरतरी आदि बिजलीघरों से जुड़े कई स्थानों पर ब्रेकडाउन, ट्रांसफॉर्मर और न्यूट्रल फ्यूज खराब होने से आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed