{"_id":"5feb89468ebc3ec14b28b6e9","slug":"potato-will-store-in-cold-store-at-250-rupees-per-hundred-kg-city-office-news-ali2523947104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर में 250 रुपये प्रति क्विंटल रखा जाएगा आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर में 250 रुपये प्रति क्विंटल रखा जाएगा आलू
विज्ञापन
अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित मंचासीन पदाधिकारी
- फोटो : CITY OFFICE
आलू की फसल की जानवरों से बचाने के लिए खेतों में दिन रात एक कर रहे किसानों को इस बार कोल्ड स्टोर में ज्यादा किराया देना होगा। अभी तक जो आलू 230 रुपये प्रति क्विंटल के किराये में रखा जा रहा था, अब वो 250 रुपये के किराये में रखा जाएगा। मंगलवार को गूलर रोड स्थित ला इंपीरियो होटल में अलीगढ़ कोल्ड स्टोर्स आनर्स एसोसिएशन ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया। हालांकि, अभी इस पर आखिरी फैसला होना बाकी है। लेकिन गत तीन वर्षों से किराया नहीं बढ़ने, बिजली, डीजल, स्टाफ, लोडिंग चार्ज महंगा होने के कारण ये किराया बढ़ना तय माना जा रहा है।
अलीगढ़ कोल्ड स्टोर्स आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने बताया कि बीत रहे भंडारण वर्ष में आलू के भाव बहुत अच्छे रहे। किसानों के चेहरे पर चार साल बाद मुस्कान लौटी है, लेकिन शीतगृह स्वामियों ने किसान हित में बीते तीन वर्ष से भाड़े में कोई वृद्धि नहीं की है। इसलिए डीजल, बिजली, स्टाफ का खर्च, लोडिंग चार्ज महंगा होने के मद्देनजर इस वर्ष 20 से 30 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा वृद्धि प्रस्तावित है। गत वर्षों में शीतगृह पूरे नहीं भरे जा रहे परंतु व्यय पूरा होता है। अत: इसी वृद्धि को स्वीकार किया जाए। जनपद के 100 शीतगृहों में लगभग दो करोड़ पैकेट रखने की क्षमता है, जिसमें इस वर्ष 10 लाख पैकेट की और वृद्धि हो रही है।
किसान शासन के नियमानुसार शीतगृह पर 10 रुपये बोरी भाड़ा जमा कर अपने संभावित आलू के पैकेटों की संख्या के अनुसार आवश्यक अग्रिम बुकिंग करा लें। उत्तर प्रदेश शीतगृह अधिनियम के तहत किसानों को अग्रिम बुकिंग कराना अनिवार्य है। शीतगृह स्वामी व किसान दोनों को शासन के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के महामंत्री और उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन अतुल अग्रवाल ने कहा कि कुछ कोल्ड स्टोर स्वामी एसोसिएशन के संदेश नहीं पढ़ रहे हैं, इसका ध्यान रखें। इस मौके पर अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल अतरौली, कोआर्डिनेटर मनोज अग्रवाल, कल्याण सिंह, ठा. गौरीशंकर, संजय गर्ग, श्रीकांत शर्मा, ठा. राजेश सिंह, धमेंद्र सिंह, अशोक कुमार माहेश्वरी, राजेंद्र प्रसाद, शुभम, सुधीर सिंह, अजय कुमार गुप्ता, पप्पू प्रधान, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
आलू से उम्मीद
1- अलीगढ़ कोल्ड स्टोर्स आनर्स एसोसिएशन का अनुमान है कि इस बार फसल का क्षेत्रफल 2 से 4 प्रतिशत ज्यादा है। इसलिए उत्पादन बेहतर होगा।
2- उत्तर प्रदेश सरकार, उप्र कोल्ड स्टोर एसोसिएशन, उद्यान विभाग का मानना है कि पूरे प्रदेश में 10 प्रतिशत फसल ज्यादा है। इसलिए बंपर उत्पादन होगा।
3- मौसम अच्छा है, इसलिए फसल अच्छी रहेगी। किसान आलू का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इस बार आलू के महंगे होने से लोगों ने ज्यादा ध्यान दिया।
4- हर जिले से भाड़े की रिपोर्ट मांगी जा रही है। अनुमानित तौर पर महंगाई के अनुसार 25 से 30 रुपये प्रति क्विटल भाड़ा बढ़ेगा। ये 230 से बढ़ कर 250 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा।
डिफेंस कॉरिडोर की तर्ज पर फूड प्रोसेसिंग हब बने
अलीगढ़ कोल्ड स्टोर्स एसोसिएशन ने कहा है कि जल्द ही डिफेंस कॉरिडोर की तर्ज पर एक फूड प्रोसेसिंग हब बनाया जाए। जहां कोल्ड स्टोर, आलू की प्रोसेसिंग यूनिट, मटर, टमाटर सहित दूसरी सब्जियों और फलों की प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाए। ये एक तरह का विशेष जोन रहेगा, जिसमें कारोबारी अपनी सुगमता से काम कर सके। इसके लिए भूमि आरक्षित की जाए। वर्तमान में आयल मिल, फ्लोर मिलों के अतिरिक्त तीन मटर व सब्जी और एक आलू प्रसंस्करण इकाई कार्यरत हैं। तय हुआ कि इसका प्रस्ताव जिला उद्यान अधिकारी द्वारा राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
अध्यक्ष ने सीतापुर इगलास में सड़क का लोकार्पण किया
अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने इलगास कस्बे से सटे हुए सीतापुर गांव में बनी सड़क का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि इस गांव के प्रधान पुत्र लोकेश शर्मा और उनकी टीम ने विकास का मॉडल प्रस्तुत किया है, जो सराहनीय है।