फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Polling for the annual elections of the Aligarh Bar Association

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान आज

Thu, 21 Dec 2017 01:22 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 21 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Polling for the annual elections of the Aligarh Bar Association
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान आज - फोटो : Rupesh
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के बेहद रोचक मुकाबले में गुरुवार को वोटिंग होगी। शुक्रवार सुबह से मतगणना होगी और दोपहर से नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। बुधवार को सभी प्रत्याशियों ने दीवानी कचहरी से कलेक्ट्रेट तक दिन भर जुलूस निकाल कर अपना-अपना टेंपो हाई किया। मतदान में इस बार भी नोटा का इस्तेमाल होगा। 
विज्ञापन


 मुख्य चुनाव अधिकारी काजी परवेज ने बताया कि चुनाव टीम में असिस्टेंट आरओ राधेश्याम यादव और संजय पाठक हैं। मीडिया प्रभारी योगेश सारस्वत ने बताया कि विनोद गौतम, भगवानदास, नरेंद्र सिंह, आशीष मोहन यादव, पंकज अवस्थी, भूपेंद्र पाठक, पीतांबर सिंह, संजीव भारद्वाज, जुल्फिकार अली भुट्टो, अरुण पाराशर, दीपक बंसल, विजय शर्मा और विपिन सिंह राणा भी टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में बनाए गए चार मतदान बूथों पर इनकी ड्यूटी होगी। प्रत्येक बूथ पर तीन तीन की ड्यूटी लगाई गई है। ये मतदान के दौरान की व्यवस्थाओं को देखेंगे। मतदान में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए एसएसपी को पत्र लिख कर सुरक्षा मांगी गई है। बुधवार को आरओ टीम की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मतदान में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए। मतदान के दौरान दोपहर में डेढ़ से दो बजे तक का लंच होगा। अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव हेमेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार
-----------------------
1-अध्यक्ष           : कालीचरन शर्मा, सुषमा शर्मा, राजेंद्र सिंह और बलवीर सिंह। 
2-वरिष्ठ उपाध्यक्ष   : विशेष कुमार शर्मा और संदीप जैन। 
3-कनिष्ठ उपाध्यक्ष  : राजेंद्र कुमार शर्मा और मिर्जा अनीस बेग। 
4-महासचिव        : अनूप कुमार कौशिक, हरेंद्र सिंह चौहान और राम अवतार सिंह। 
5-कोषाध्यक्ष         : अतुल कुमार और अंशुमन गौतम
6-संयुक्त सचिव प्रशासन    : गोपाल जादौन, कौशल कुमार, योगेश कुमार शर्मा और बृजेश कुमार बघेल।
7-संयुक्त सचिव पुस्तकालय  : विनोद कुमार (निर्विरोध निर्वाचन तय)। 
8-संयुक्त सचिव प्रकाशन    : मंगेश कुमार, मनोज कुमार चौधरी और जगदीश प्रसाद बघेल।
9-वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य : राकेश कुमार वार्ष्णेय, वेद प्रकाश वार्ष्णेय, सुधीर कुमार शर्मा भट्ट, मुकेश कुमार चौधरी उर्फ मुकेश ठैनुआं, इमरान खान पप्पू और मेघराज सिंह तोमर। 
10-कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य : देवेश गौतम, झरना चटर्जी, अब्दुल वाहिद खान, नरेंद्र कुमार वशिष्ठ और आकाश सिंघल। 


अध्यक्ष पद के दावेदारों के वादे
अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए एक डाक्टर नियमित रूप से दीवानी में उपलब्ध कराएंगे। बीमा योजना लाएंगे, जिसमें आधा पैसा बार और आधा अधिवक्ता से लेंगे। साइकिल स्टैंड की समस्या का स्थायी समाधान कराएंगे। 
-कालीचरन शर्मा

मैंने पूरे चुनाव में आचार संहिता का पालन किया है। परिसर में सफाई, युवा अधिवक्ताओं को सम्मान और पार्किंग समस्या का समाधान कराएंगे। बार रूम वापस दिलाएंगे। अधिवक्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होने देंगे।
-सुषमा शर्मा

अधिवक्ताओं की हरेक समस्या पर दिन रात उनके साथ हैं। उनके मान सम्मान से समझौता नहीं होने देंगे। पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान कराएंगे। बार और बेंच में समन्वय बेहतर करेंगे। वकीलों की समस्याओं का निदान करेंगे।

-राजेंद्र सिंह

अधिवक्ताओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था कराएंगे। हम सभी को प्रत्याशी की योग्यता के अनुसार वोट करना चाहिए। पार्किंग की गंभीर समस्या का निदान कराएंगे। परिसर में नशा मुक्ति का अभियान भी चलाएंगे
-बलवीर सिंह राणा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed