फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   policemen beat a truck driver

सिपाहियों ने चालक को पीटा, रुपये छीने

Tue, 07 Jul 2015 02:45 AM IST
इगलास
इगलास Updated Tue, 07 Jul 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
सिपाहियों ने चालक को पीटा, रुपये छीने
विज्ञापन

इगलास (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काला आम चौकी के सिपाही दबंगई पर उतर आए हैं। वह आए दिन वसूली के लिए वाहन चालकों से मारपीट करते हैं। सोमवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

राजस्थान के बिलाड़ा निवासी ट्रक चालक रू पाराम ने कोतवाल से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वह पशुओं से लदा ट्रक लेकर मथुरा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। काला आम चौकी पर कुछ सिपाहियों ने ट्रक रोककर रुपयों की मांग की। बाद में वह कहने लगे कि जो नोट दिए हैं वह नकली हैं। इसी बात को लेकर सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप यह भी है कि उन्होंने उससे रुपये भी छीन लिए। घटना की सूचना रू पाराम ने अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दी। कोतवाल संजीव सिंह चौहान का कहना है कि चालक ने  मारपीट की सूचना दी है। उससे सिपाहियों का हुलिया पूछा गया है। जिन सिपाहियों ने मारपीट की है उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed